हाथियों का आंतक जारी, तोड़ी दीवार

0
1019

ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्र खदरी खड़कमाफ में आजकल जंगली हाथी की धमक से किसान एवं ग्रामीण भयभीत हैं। रिहायशी क्षेत्रों मे हाथियों की आमद से शाम ढ़लते ही ग्रामीण घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं।
जंगली हाथी पास के जंगल से शाम ढ़लते ही गांव में घुस आता है। हालांकि गाँवों के खेत अभी ख़ाली हैं लेकिन जंगली हाथी की लगातार आमद से जानमाल का भय बना हुआ है। जबकि लक्कड़घाट में किसानों द्वारा बोई गई गन्ने की फसल की रखवाली को किसान रात रात भर जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। कल रात जंगली हाथी द्वारा स्थानीय किसान संजय जैन के आम बाग की चहार दीवार ढ़हाने सहित आम के पेड़ों को भी बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है।स्थानीय किसान छोटू सिंह का कहना है कि लोग धान रोपाई के लिए पौध बोने की तैयारी में हैं लेकिन जंगली हाथी सहित जंगली जानवरों के निरन्तर आगमन से किसानों को फसल की पौध उगाने का संकट पैदा हो गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान सहित ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर,क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय,महावीर उपाध्याय,पंचायत सदस्य श्रीकान्त रतूड़ी,दिनेश कुलियाल ने प्रशासन से खदरी में फसल सुरक्षा हेतु सुरक्षा दिवार बनाकर जँगली जानवरों से फसल सुरक्षा की मांग की है।