उत्तराखंड पुलिस ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

0
1107

उत्तराखंड पुलिस के दल ने माउंट एवरेस्ट फतह कर अपना परचम लहराया है। किसी भी राज्य के पुलिस दल के लिये यब पहला मौकै है। उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने रविवार को एवरेस्ट शिखर तक सफलतापूर्व आरोहण किया। इस दल में मनोज जोशी, बिजेन्द्र कुडियाल, सूर्यकान्त उनियाल, प्रवीन चैहान और योगेश रावत शामिल हैं। पुलिस का दूसरा दल मौसम के अनुकूल होने पर एवरेस्ट शिखर पर पहुंचेगा। इस दल में टीम लीडर नवनीत सिंह भुल्लर, संजय उप्रेती, रवि और बिजेन्द्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने मांउण्ट एवरेस्ट फतह करने पर उत्तराखण्ड पुलिस को दी बधाई

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड पुलिस बल के जवानों द्वारा माउंट एवरेस्ट शिखर के सफल आरोहण के लिए दल के सभी सदस्यों और उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है कि देश के किसी भी राज्य के प्रथम पुलिस दल के रूप में उत्तराखंड पुलिस ने एवरेस्ट पर फतह हासिल की है।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखंड निवासी बीएसएफ के लवराज सिंह धर्मशक्तु को दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर 07वीं बार चढ़ने में सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने धर्मशक्तु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास कि वे इसी प्रकार अपनी फोर्स, अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।