जनपद देहरादून की कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये जाने हेतु जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो के थाना क्षेत्रो में सी.सी.टी.वी कैमरा लगाये जाने के सम्बन्ध में विधायको के विधायक निधि से 40 लाख रुपये की धनराशी स्वीकृत हुयी थी जिसमें से 30 लाख 25 हजार रुपये जनपद पुलिस को प्राप्त हुए है।
धनराशि से जनपद देहरादून के 4 विधानसभा क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। जिसमें रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 24 सी.सी.टी.वी. कैमरे, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 सी.सी.टी.वी कैमरे, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 सी.सी.टी.वी कैमरे तथा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 9 सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जाना प्रस्तावित है।
उक्त सी.सी.टी.वी कैमरों से अपराध नियन्त्रण के साथ-साथ उनके अनावरण में भी सहायता प्राप्त होगी, जनपद के अन्य विधानसभो क्षेत्रों के थाना क्षेत्रों में भी सी.सी.टी.वी लगाये जाने के लिये स्थान चिन्हित किए गये है जिस पर कार्यवाही प्रचलित है।





















































