बीते बुधवार को डैमेज कंट्रोल का आखिरी दिन था और साथ ही रुठे हुए बागियों के पार्टी में वापस आने का भी अंतिम दिन।पार्टी की लाख कोशिशों के बाद भी बहुत से बागी वापस नहीं आए और इसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में भरना होगा। इस अफरा तफरी में कांग्रेस ने पार्टी से कुछ बागियों को निष्काशित कर दिया है।कांग्रेस द्वारा निष्कासित बागियों में पहला नाम सहसपुर निर्दलीय प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा का है।इसके साथ ही रजनी रावत भी निष्कासित लिस्ट में शामिल है।साफतौर पर कहा जाए तो इस लिस्ट में लगभग हर उस प्रत्याशी का नाम है जिसने कांग्रेस के खिलाफ आने वाले चुनाव में हल्ला बोल करने का ऐलान किया है।
कांग्रेस के निष्कासित 24 बागी इस प्रकार हैः
- आर्येन्द्र शर्मा
 - लक्ष्मण सिंह नेगी
 - नवीन बिष्ट
 - हाजी नूर हसन
 - मैडम रजनी रावत
 - रामसिह कैड़ा
 - गोपाल चमोली
 - मुरारीलाल खण्डवाल
 - विजयपाल सिंह रावत
 - जितेन्द्र तिवाडी
 - श्रीमती बृज रानी
 - रवीश भटीजा
 - के.एल. आर्या
 - हरेन्द्र सिंह बोरा
 - देवकीनन्दन शाह
 - श्रीमती रेणु बिष्ट
 - कुबेर सिंह कठायत
 - प्रदीप थपलियाल
 - शूरवीर सिह सजवाण
 - प्रकाश चन्द रमोला
 - विपुल जैन
 - अर्जुन सोनकर
 - टी.सी. भारती
 - कुमारी सारिका प्रधान
 
                



















































