गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे आप के अजय कोठियाल: मनीष सिसोदिया

0
1177
अजय कोठियाल

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा- कांग्रेस ने पहाड़ की अवधारणा के अनुरूप विकास करने में असफल रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को कर्नल कोठियाल से बड़ी उम्मीदें हैं। उत्तराखंड को यह कुशल नेतृत्व उत्तरकाशी के गंगोत्री से मां गंगा कर्नल कोठियाल के रूप में देगी। उत्तरकाशी में बच्चे से लेकर बूढ़े तक के दिल में कर्नल अजय कोठियाल के लिए अलग ही सम्मान है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से अजय कोठियाल आम आदमी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आज तक जिस पार्टी ने यहां की सीट पर जीत दर्ज की प्रदेश में उसी की सरकार बनी है। उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक दिलचस्प मिथक जुड़ा है। माना जाता है कि गंगोत्री विधानसभा सीट से जिस भी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव जीतता है, वह पार्टी सत्ता पर काबिज होती है। आंकड़े भी इसे तस्दीक करते हैं।