कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

0
655

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार के एक साल के उपलब्धियों को घोर निराशजनक बताते हुए कहा कि राज्य में अब तक की सबसे कमजोर व विफल सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यस्था से राज्य की जनता अपने का ठगा महसूस कर रही है, जिसका खामियजा आने वाले चुनावों में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार शपथ से लेकर आज पूरे एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है लेकिन प्रदेश में कही कुछ विकास की योजनाएं नही दिख रहा है। अगर जो दिख रहा है वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का है। जिससे राज्य की​ जनता का केन्द्र और और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी रवैये से भारी आक्रोश बना हुआ है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तो उस समय भाजपा के लोग सरकार पर ऋण लेने का आरोप लगा रहे थे, जबकि खुद सत्ता में आने पर छह हजार करोड़ का बीजेपी सरकार ऋण ले चुकी है। फिर भी राज्य का हालत दयनीय है। बावजूद सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं। उन्होंने चारधाम से लेकर अन्य जनहित से जुड़े मुदृों पर सरकार के नकारा बताया।

प्रीतम सिंह ने गैैरसैंण स्थानी राजधानी पर बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह काम राज्य स्थापना के समय ही हो जाना चाहिए। उस समय ​भाजपा की सरकार थी लेकिन मंशा सही नहीं होने के कारण राजधानी की समस्याएं आज भी उलझी हुई हैं। इसीका नतीजा है आज पहाड़ों से लगातार पलायन जारी है। उन्होंने बजट सत्र पर कहा कि सरकार हर जनहित के मृदों को उठाएग और सरकार से स्पष्टीकरण मांगेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ही गैरसैंण में इंफ्रास्क्टचर डेवलपमेंट किया, उसी का भाजपा सरकार शीतकालीन सत्र के नाम पर प्रपंच रच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक गैरसैंण के लिए कुछ भी राशि स्वीकृत नहीं की है पहले से जो स्वीकृत है उसी पर काम हो रहा है। तो फिर भाजपा सरकार को गैरसैण में कैसे तटस्ट माना जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने त्रिवेन्द्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को आइना दिखाते हुए कहा कि राज्य में मंत्री, विधायक व भाजपा के लोगों को सरकार दबंगई करने की खुली छूट दे रखी है। जिससे प्रदेश में पूरी तरह कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। ऐसे में लोगों को राज्य में रहना दूभर हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस सरकार में किए गए योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आमजन नही बड़े लोगों की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य की समस्याएं दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही हैं। चिकित्सकों व अध्यापकों का पद खाली हो रहा है सरकार के पास ऐसा काई विजन है। भाजपा सरकार केवल 2022 का सपना देख रही है जबकि प्रदेश व केन्द्र दोनों से लोगों का विश्वास उठ चुका है। ऐसे में भाजपा अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर पाएगी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी व महांगाई से जनता त्रस्त है। प्रदेश में जीएसटी और नोटबदी से लोग विवश होकर आत्महत्या कर रहे है और सरकार इसे फैशन बताकर अपना फर्ज अदा कर रही है। ऐसे में सरकार से लोग क्या विश्वास रखते है। एनएच 74 प्रकरण पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच से छोटे लोग ही पकड़ में आएंगे और बड़े लोग बच निकलेंगे। इस मामले पर काशीपुर विधायक का बयान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को सही मायने में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवानई करनी चाहिए। महज नौटंकी से काम नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत में है। अब समय आ गया है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने का, इसमें देर किस बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते कांग्रेस सरकार की नाकामियों को सामने रखने का काम करती रहेगी।