गंगा और राम को भूल गई,धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी : किशोर

0
767

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा राम और गंगा को जब भूल गई तो वह जनता को कैसे याद करेगी। उन्होंने कहा कि, “राज्य में सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा कर ली है फिर भी कही कुछ काम नहीं दिख रहा है। अगर जो दिख रहा है वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का। ऐसे में इस सरकार से उम्मीद रखना बेमानी है।”

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में किशोर उपाध्याय पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे एक साल तक बिना टिका टिप्पणी के सरकार के काम को देखता रहा है लेकिन कहीं भी सरकार का काम धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में आई आपदा का कहर आज भी लोग झेल रहे हैं लेकिन उनको केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यमुना वैली सहित अन्य स्थानों का कहना है कि केदारघाटी की तरह हमें भी आपदा मानकों के साथ सुविधा दी जाए लेकिन सरकार का काई ध्यान नहीं है।

किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि धर्म और गंगा के नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाले सरकार का पांच साल का कार्यकाल अब पूरा होने वाला है। अब देखना है कि एक साल में सरकार जनता को किस प्रकार की सुविधा दे रही है। उन्होंने काशी में मोदी को मां गंगा ने बुलाया है, बातों का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने गंगा को भूल गया वह जनता का कैसे साथ दे सकते हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सत्ता का सुख पाने के लिए धर्म को नहीं छोड़ते। यहीं कारण है कि केदारनाथ में कांग्रेस सरकार के काम को पीएम मोदी द्वारा पिछले साल अपना शिलापट्ट लगाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार के समय राज्य के लिए दी गई राशि को मोद सरकार आज तक पूरा नहीं दे पाई। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है राज्य के भाजपा सरकार कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा और 2022 राज्य विधानसभा में जनता सिरे से भाजपा को नकार देगी।

किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत, प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसी समय का कार्य के चलते चारधाम में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब सरकार इस साल यात्रियों की संख्या में इजाफा करके दिखाए। उन्होंने चारधाम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कि अप्रैल से गंगोत्री और युमनोत्री का कपाट खुलने वाले हैं लेकिन कही भी कोई तैयारी नहीं हुई है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में कमी आएगी। जिससे प्रदेश का रोजगार पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा।

किशोर ने कहा कि भाजपा जिस राममंदिर के नाम पर राजनीति करती है, वह रामलला आज भी टेंट में हैं। जबकि भाजपा कार्यालय 350 करोड़ और संघ का दूसरा मुख्यालय दिल्ली झंडेवाला करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर बनाया गया लेकिन रामलला के लिए भाजपा के पास पैसा नहीं है। उन्होंने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव पर मोदी सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में इसी का काम भाजपा को पंसद आता है ताकि सत्ता में किसी प्रकार बने रहे।
किशोर ने कहा कि हाल ही में उत्तरकाशी सहित अन्य जगहों का दौरा किया कही कुछ सरकार का काम नहीं दिख रहा है। ऐसे सरकार की नाकामियों को कांग्रेस प्रदेश की जनता के सामने रखेगी। हालांकि उन्होंने हरीश और किशोर की जोड़ी को हिट बताते हुए कहा कि कही कोई चुक होने का नजीता है कि हमें बूरी तरह से आम विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब जनता से माफी के साथ भाजपा सरकार के नाकामियों को बताया जागगा। ताकि आने वाले निकाय और विधानसभा चुनावों में भाजपा को जनता को नकार दे।