संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
पारिवारिक क्लेश के बाद एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस मौत के रहस्य से परदा उठाने का प्रयास कर रही है। घटना कनखल थाना क्षेत्र की है।
जगजीतपुर के गांव जमालपुर कलां, निवासी यासीन,...
पलायन को अपने अंदाज में चुनौती देती ये पहाड़ की बेटी
उत्तराखंड का नाम जहन में आते ही पहाड़ों के खाली होते गांवों की तस्वीरें हर उत्तराखंडी के सामने आ जाती हैं। सरकारी फाइलों में, गोष्ठियों में पलायन को रोकने की तमाम बातें कैद हैं लेकिन सच ये है कि पहाड़ों पर युवा बेहतर जिंदगी और काम की तलाश में लगातार मैदानों की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन इन...
उत्तराखंड मौसम विभाग का पूर्वानुमान,आने वाले दो दिन बारिश
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलती नही दिख रही है। राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह से बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश जिलों में आठ अगस्त से भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लगभग 6 बजे के करीब...
भालू ने तीन महिलाओं को किया घायल
चमोली जिले के नारायणबगड ब्लाॅक के पलेठी गांव की तीन महिलाओं को भालू ने तब घायल कर दिया जब वे जंगल में घास काट रही थी। घालय महिलाओं को सीएचसी, नारायणबगड में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणबगड विकास खंड के पलेठी गांव की रहने वाली मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी व अलका देवी गांव के पास के...
अधिकारियों पर भड़के डीएम, दी हिदायत
जिलाधिकारी डाॅ नीरज खैरवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय परिसंपत्तियों की अपडेट स्थिति की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। मंगलवार को जिलाधिकारी ने शासन के पत्र का हवाला देते हुए, इस सम्बन्ध में सभी अधिकारियों को पुनः सख्त निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने विभाग की निर्धारित वांछित बिन्दुओं पर विभागीय संपत्ति का विवरण तत्काल...
ग्रामीण क्षेत्रों को निगम में शामिल करने की सीएम से लगाई गुहार
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश के नगर निगम में शामिल होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में सीएम से मिलकर बात की।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर एक ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल होने के लिए पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि...
खस्ताहाल भवनों में चल रहा खुफिया विभाग
खुफिया विभाग जिन्हें सरकार की आंख-कान समझा जाता है लेकिन ऋषिकेश खुफिया विभाग आज भी खंडहर भवन में चलने को मजबूर है।
ऋषिकेश में कार्यरत खुफिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा टिहरी पौड़ी देहरादून व हरिद्वार जिले से जुड़े अधिकांश नगर की प्रमुख जानकारियां सरकार को दी जाती है। जिस खंडहर में खुफिया विभाग के कर्मचारी सरकार की आंख कान बनकर...
पांच पालिकाओं के लिए एसटीपी योजना स्वीकृत
चमोली जिले की पांच पालिकाओं, जिसमें बदरीनाथ, जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग व कर्णप्रयाग शामिल है के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान स्वीकृत किया गया है।
वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ विक्रांन्त त्यागी ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बदरीनाथ, जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग तथा कर्णप्रयाग में आई एंड डी विद् एसटीपी योजना स्वीकृत की गई है। जिसकी कुल...
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन बना नासूर
चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन नासूर साबित हो रहा है। हल्की बारिश भी चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा रही है। बीते रविवार को अपराह्न बाद बंद हुआ लामबगड़ मंगलवार तक भी नहीं खुल पाया, जिस कारण यात्रा अवरुद्ध हो गई। केवल पैदल यात्री ही बदरीनाथ धाम पहुंच पा रहे है।
लामबगड़ में पहाड़ी से बार-बार...
जर्जर स्थिति में पहुंच गया है ऋषिकेश का सबसे पुराना प्राथमिक स्कूल
सूबे में नई त्रिवेंद्र सरकार आते ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षा में सुधार के कई नियम कायदे तो बना दिए हैं लेकिन जर्जर हो चुके शिक्षा के इन मंदिरों में देश की आने वाले जनरेशन आज भी जान हथेली पर लेकर पढ़ रही है। उत्तराखंड में शिक्षा को लेकर तमाम दावे तो हमेशा किए जाते हैं लेकिन प्राथमिक शिक्षा की स्थिति खासकर...



























































