Page 148

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी जी को ढेरों बधाई। बीते 5 वर्षों में देवभूमि ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। मुझे विश्वास है कि...

कांग्रेस ने हार की समीक्षा,जल्द केन्द्र को सौंपेगी रिपोर्ट

रिपोर्ट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार के बाद केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में समीक्षा की है। पार्टी इस रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपेगी। जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में दो दिनों तक पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में हार की देहरादून में समीक्षा की गई। बैठक में कांग्रेस...

नेता सदन पुष्कर सिंह धामी को चुनाव लड़ाने पर चर्चा

धामी
पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर नेता सदन चुन लिया गया है और छह महीने में उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना होगा। इस संदर्भ में संगठन और सरकार दोनों इस बात से चिंतित है कि उन्हें किस विधानसभा सीट से लड़ाया जाए। इसके लिये निर्दलीय समेत छह विधायक अपनी सीटे छोड़ने को तैयार हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने पुष्कर धामी को...

मुख्यमंत्री धामी 23 को लेंगे शपथ, प्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रधानमंत्री
पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च (बुधवार) को दूसरी बार 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा इस ऐतिहासिक जीत को दिव्य और भव्य बनाकर प्रदेश भर में सरकार के विजन का संदेश देने की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया...

पुष्कर सिंह धामी: आम कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का सफर

धामी
जुलाई 2021 से पहले उत्तराखंड की इस मजबूत शख्सियत पुष्कर सिंह धामी को बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन इसके बाद धामी प्रदेश के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए। 45 वर्षीय धामी को अचानक भाजपा ने प्रदेश का 11वां मुख्यमंत्री घोषित किया था। तब खुद धामी को भी इस घोषणा ने आश्चर्यचकित कर दिया था। अब विधानसभा-2022...

पुशकर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। आज शाम भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई है। यह बैठक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विदेश...

उत्तराखंड: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

विधायकों
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के सभी 70 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण कर लिया। इन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण 11 बजे के करीब शुरू हो गया था। इनसे पहले आज सुबह दस बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह...

उत्तराखंड : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सोमवार को लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री
उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कल मुहर लग जाएगी। सोमवार शाम चार बजे एक होटल में भाजपा के विधानमंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी करेंगी। कई दिनों से दिल्ली के केंद्रीय नेताओं के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल...

उत्तराखंड : सोमवार को होगा नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण

उत्तराखंड विधानसभा
उत्तराखंड विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कल होगा। निर्वाचित विधायकों को नए प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत शपथ दिलाएंगे। निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण देहरादून विधानसभा में होगा। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायकों को कल यानी 21 मार्च को शपथ दिलायी जाएगी। कल सर्वप्रथम प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत शपथ लेंगे। बंशीधर भगत अल्मोड़ा जिले के कालाढूंगी...

उत्तराखंड: खानपुर विस से निर्दलीय उमेश कुमार मामले की सुनवाई 23 मार्च को

हाइकोर्ट
खानपुर विधानसभा (विस) क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते उमेश कुमार उर्फ़ उमेश शर्मा के शपथ पर रोक लगाने की एक याचिका नैनीताल उच्च न्यायालय में दायर की गई है। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने सुनवाई की अगली तारीख 23 मार्च तय की है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में खानपुर से निर्दलीय...