शरमन जोशी की आगामी फिल्म ‘बबलू बैचलर’ का फर्स्ट लुक शुक्रवार को सामने आ गया है। इस फिल्म में शरमन जोशी के साथ अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, तेजश्री प्रधान और राजेश शर्मा भी अहम भूमिका में है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक को फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नाहटा ने ट्वीट किया-‘ बबलू बैचलर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह फिल्म में शरमन जोशी, पूजा चोपड़ा, तेजश्री प्रधान और राजेश शर्मा द्वारा अभिनीत है। अजय राजवानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक अग्निदेव चटर्जी है। यह फिल्म 20 मार्च,2020 को रिलीज होगी।’
फिल्म के इस फर्स्ट लुक में अभिनेता शरमन जोशी दो दुल्हन के बीच नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में शरमन सफेद रंग की शेरवानी में सेहरा पहने हुए हैं। उनके गले में फूलों की माला है, जिसे दोनों दुल्हन अपनी तरफ हंसते हुए खींच रही है और शरमन जोशी दोनों के बीच कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। फिल्म में शरमन बबलू का किरदार में है जिसे एक सुंदर, सुशील और सर्वगुण संपन्न लड़की की तलाश में है, लेकिन बब्लू को अपनी पसंद की लड़की नहीं मिलती। उसके दोस्त और रिश्तेदार भी परेशान है कि कुछ भी करके बबलू बैचलर की शादी हो जाए। अंततः बबलू की शादी एक खूबसूरत लड़की से तय हो जाती है, लेकिन सुहागरात की अगली सुबह दुल्हन गायब हो जाती है। फिल्म का फर्स्ट लुक देखने से ही यह लगता है की यह फिल्म काफी रोमांचक होगी। इस फिल्म को अजय राजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशकअग्निदेव चटर्जी है। फिल्म ‘बबलू बेचारा’ इसी साल 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


















































