चारों धामों सहित मदमहेश्वर एवं तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित
गोपेश्वर। विजयादशमी के अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के साथ ही मदमहेश्वर एवं तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियों का निर्धारण कर लिया गया है।
विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार को चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियों का निर्धारण वेदपाठियों ने पंचांग पढ़कर निर्धारित किया। जिसके अनुसार:
केदारनाथ के कपाट भैयादुज के अवसर पर 9 नवम्बर 03...
राज्यपाल मौर्य ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, माणा गांव का किया भ्रमण
गोपेश्वर। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने चमोली जिले के अंतिम गांव माणा का भ्रमण भी किया।
शुक्रवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बद्रीनाथ धाम पहुंची जहां उनका स्वागत जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया के साथ ही मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया। उन्होंने...
दशहरा पर पेट्रोल-डीजल के दामों में आई कमी
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई से जूझ रहे देशवासियों को दशहरा के मौके पर कुछ राहत मिली। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गईं।
दिल्लीवासियों ने आज पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखी। यह एक बड़ी राहत है क्योंकि पिछले दो महीनों में ईंधन...
सीएम ने स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम व नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित अन्य प्रदेश नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कॉकटेल पार्टी में हर्ष फायरिंग, गिरफ्तार
देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के ग्राम छरबा में गुरुवार देर रात शादि समारोह से पूर्व आयोजित कॉकटेल पार्टी में एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम छरबा में कश्मीर सिंह पुत्र बक्शी सिंह के पुत्र रजनीश की शादी शुक्रवार यानी आज ग्राम बालुवाला से होनी...
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल
नई दिल्ली/ओडेंस, डेनमार्क के ओडेंस शहर में चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भारतीय महिला शटलर सायना नेहवाल ने गुरुवार को जापान की अक्कन यामागुची को 21-15,21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
सायना नेहवाल की गत चार वर्षों के दौरान विश्व की नम्बर दो शटलर खिलाड़ी अक्कन यामागुची पर यह पहली जीत है।...
फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून, थाना डालनवाला पुलिस ने एक फर्जी डा. को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी के संबंध में एक व्यक्ति ने थाना डालनवाला में एक तहरीर को दिया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार न्यायालय के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अनिल...
भारतीय युवा तीरंदाज आकाश ने यूथ ओलम्पिक के आखिरी दिन जीता सिल्वर
नई दिल्ली/ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलम्पिक खेल के आखिरी दिन भारतीय तीरंदाज आकाश मलिक ने सिल्वर मेडल जीता। एक कृषक के बेटे 15 वर्षीय आकाश को फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन कोलेस ने 6-0 से हराया।
क्वॉलिफिकेशन के बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय युवा तीरंदाज आकाश फाइनल में अपना लय कायम नहीं रख...
हल्द्वानी में राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को होगा नारायण दत्त तिवारी का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ राजनेता नारायण दत्त तिवारी का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के चलते अस्पताल में थे। शनिवार को हल्द्वानी में चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ तिवारी का अंतिम संस्कार किया...
बाल सुधार गृह से फरार हुए 15 कैदी धरे गये
हरिद्वार। राजकीय बाल सुधार गृह से 15 कैदी खिड़की का सरिया निकाल सुधार गृह की दीवार फांदकर बुधवार को भाग गए थे। सभी फरार नाबालिग विचाराधीन कैदियों को पुलिस पकड़ लिया है। कैदियों का यूं बाल गृह से भाग जाना गृह विभाग प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल सुधार गृह में अपराधों...


























































