Page 882

केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलौत को मिली उत्तराखंड की जिम्मेदारी

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचों सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार भी इन्हें अपने पास बरकरार रखने के लिए कमर कस ली है। पार्टी इसे लेकर किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलौत को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाए जाने को इसी कड़ी के...

स्कूल में टीचर नहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आ धमके छात्र

गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड गैरसैण जूनियर हाईस्कूल पत्थरकट्टा के छात्रों ने पिछले छह साल से स्कूल में टीचर न होने के कारण पढ़ाई में आ रहे व्यवधान के चलते गुरुवार को अपने बस्ते के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली के कार्यालय पर आ धमके और वहीं पर अपनी पढ़ाई शुरू कर दी। बच्चों के साथ आये पीटीए अध्यक्ष...

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

रेप
गोपेश्वर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर तीन युवकों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली कर्णप्रयाग के प्रभारी कोतवाल...

कालागढ़ में बिना सुरक्षा के चल रहा भारतीय स्टेट बैंक

कालागढ़/ पौड़ी गढ़वाल। कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को हाल ही में एनजीटी के आदेश पर भिक्कावाला मे शिफ्ट किया गया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बैंक को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकी है। इसकी वजह से बैंक के सामने वाहन बेतरतीब खड़े रहते है और इससे...

देहरादून में सोना-चांदी में उछाल, चांदी 720 रुपये चमकी

देहरादून। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से देहरादून सर्राफा बाजार में महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुद्ध सोना 100 रुपये तो वहीं औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 720 रुपये चमककर 38,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही शुद्ध सोने के...

कड़ाके की ठंड बरपा रही लोगों पर कहर

हरिद्वार। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। तीर्थ नगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है। रात ही नहीं, दिन भी सर्द हो चुका है। जिस कारण से लोग शीत लहर और ठंड की चपेट में हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से लोगों को काफी...

राजकुमार राव की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ अब 30 अगस्त को होगी रिलीज

नई दिल्ली। राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मेड इन चाइना' के रिलीज होने की तारीख बढ़ा दी गई है। यह फिल्म अब अगले साल 30 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। इसके पहले फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी थी। यह जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है। इस फिल्म में राजकुमार...

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक गांव होगा डिजिटल विलेज: सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार की 700 से अधिक सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक गांव डिजिटल विलेज बनाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार का प्रयास है कि आने वाले 1 वर्ष के भीतर दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाएं...

दून अस्पताल के ओपीडी निर्माण में घोटाले का लगाया आरोप

देहरादून। दून अस्पताल के ओपीडी तथा ओटी इमरजेंसी के निर्माण में घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को आरिफ कंस्ट्रक्शन ने राजकीय निर्माण के जनरल मैनेजर अरविंद तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष दुबे सहित सात लोगों पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। बुधवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत...

उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप, इन छह शहरों में पारा दो डिग्री पर

उत्तराखंड के कई शहरों में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। छह शहरों में न्यूनतम तापमान दो अथवा इससे कम रहा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है।  मौसम विभाग के...