वर्ल्ड बैंक की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत
वाशिंगटन/नई दिल्ली, भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक हुई है। अर्थव्यवस्थाओं का ये चयन उनके विश्व अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी के आधार पर किया गया है। भारत के मुकाबले पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था बहुत पीछे है।
वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक की...
बूथों पर पैनी नजर रखेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
गोपेश्वर, जिले में लोक सभा चुनाव के लिए चिह्नित किए गए वनरेवल तथा क्रिटिकल बूथों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए तैनात 70 माइक्रो ऑब्जर्वरों को जिला सभागार गोपेश्वर में प्रशिक्षण दिया गया। सभी ऑब्जर्वर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे।
चमोली जिले में सात वनरेवल एवं 32 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं।...
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए चोटिल
लिस्बन, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर एवं कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्बिया के खिलाफ यूरो कप 2020 क्वालिफायर मैच के दौरान चोटिल हो गए। रोनाल्डो को हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो को चोट के कारण मैच के 31वें मिनट में ही मैदान से बाहर होना पड़ा।
रोनाल्डो जब मैदान से बाहर हुए उस समय...
खुशियों की सवारी और 108 एम्बुलेंस के कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस
गोपेश्वर, आगामी 31 मार्च के बाद 108 एम्बुलेंस व खुशियों की सवा का अनुबंध समाप्त हो रहा है। ऐसे में 108 एम्बुलेंस व खुशियों की सवारी के कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जीवीके ईएमआर कंपनी ने सभी कर्मचारियों को 31 मार्च के बाद सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया है।
चमोली जिले में 108 एम्बुलेंस...
कांग्रेस गरीबों की पार्टी है: अनुग्रह नारायण सिंह
देहरादून, उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, जबकि भाजपा अमीरों के लिए काम कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही न्यूनतम आय गारंटी स्कीम को जनता के हित में लाएगी।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने...
भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देहरादून, राजपुर रोड़ स्थित वर्ल्ड ट्रेड टावर में भारतीय जनता पार्टी की टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मसूरी विधायक गणेश जोशी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और लोकसभा सह प्रभारी कैलाश पंत ने किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय...
24 अप्रैल को सलमान की फिल्म भारत का ट्रेलर
मुंबई, इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही सलमान खान की नई फिल्म भारत का ट्रेलर आगामी 24 अप्रैल को लांच किया जाएगा। साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख भी तय कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में पंहुचेगी। सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके...
नयनतारा के समर्थन में आगे आईं बालीवुड की महिला कलाकार
मुंबई, साउथ की नामी एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विवाद को लेकर बालीवुड में भी कई महिला कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और नयनतारा के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
नयनतारा की तमिल फिल्म कोलायुथिर कालम अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इसी फिल्म के एक कार्यक्रम में शामिल हुए साउथ के वरिष्ठ अभिनेता...
उत्तराखंड में शूटिंग आसान बनाने के पीछे इन युवाओं का है हाथ
(देहरादून) आए दिन हम खबरों में पढ़ते और सुनते है कि उत्तराखंड में आया यह फिल्मी कलाकार और इस फिल्म की शूटिंग प्रदेश में हुई। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन शूटिंग के पीछे किसका हाथ है, कौन है वो लोग जिनकी वजह से फिल्मी सितारे मुंबई से दूर उत्तराखंड में बिना किसी समस्या के अपनी फिल्मों की...
प्रियंका के दौरे में फेरबदल, अब 29 को अयोध्या में करेंगी रोड शो
अयोध्या, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का अयोध्या दौरा दो दिन के लिए टाल दिया गया है। अब वह 27 नहीं बल्कि 29 मार्च को अयोध्या आएंगी और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद रोड शो करेंगी।
लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के मिशन पर निकली...


























































