पंजीकरण नहीं होने से परेशान चारधाम पैदल यात्री
ऋषिकेश, चारधाम यात्रा की शुरुआत आगामी सात मई से होने वाली है। ऋषिकेश में खुलने वाले पंजीकरण कार्यालय में पैदल यात्रियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। इससे यात्रा की तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।
चारधाम की यात्रा पर जाने वाले पैदल यात्री ऋषिकेश में गंगा किनारे या धर्मशाला में अपना समय व्यतीत करने के लिए मजबूर...
ट्वीटर के भारतीय परिचालन के एमडी बने मनीष माहेश्वरी
नई दिल्ली। मनीष माहेश्वरी को ट्वीटर ने अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। ट्विटर ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्विटर ने बयान में कहा कि माहेश्वरी 29 अप्रैल से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इससे पहले नेटवर्क 18 डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे।
"ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि भारत सबसे तेजी से...
बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
गोपेश्वर, बदरीनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम ने बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में हाइवे की बदहाल स्थिति को देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि की एनएच इकाई के अधिकारियों को हाइवे पर सुरक्षा...
क्षेत्रफल बढ़ने के साथ नगर निगम की समस्याएं बढ़ी
देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का क्षेत्रफल बढ़ाने के साथ-साथ समस्याएं भी पैर पसार रही हैं। चाहे सफाई हो या पथ प्रकाश व्यवस्था दोनों जनता के लिए समस्या का कारण बन रही हैं। 60 से 100 वार्ड होने पर कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी, इसके कारण नये जुड़े क्षेत्रों की समस्याएं चुनौती बन गई है।
दीपनगर तथा देहराखास क्षेत्रों में...
स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश
डोईवाला- विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूल के नौनिहालों सहित उनके अभिभावक भी शामिल हुए।
पेन-इंडिया स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसी...
नसीम जैदी ने जेट के गैर स्वतंत्र निदेशक पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। आर्थिक संकट की वजह से अपने सभी विमानों का परिचालन अस्थायी रुप से बंद होने के बाद जेट को एक और झटका लगा है।
जेट एयरवेज द्वारा सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक कंपनी के गैर स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने 21 अप्रैल को ही पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और...
बाक्स आफिस पर कलंक ने घुटने टेके
मुंबई। करण जौहर की कंपनी की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक को बाक्स आफिस पर पांच दिन के वीकंड का सुनहरी मौका मिला था, जिसके लिए उम्मीद की जा रही थी कि इन पांच दिनों में ये फिल्म बाक्स आफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ेगी। रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि इन पांच दिनों में कलंक का...
मोदी बायोपिक पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट, 26 को सुनवाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक के मामले में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक फ़िल्म देख कर सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी है। कोर्ट ने इसे याचिकाकर्ता निर्माता को दे दिया। मामले पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
15 अप्रैल को कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया था...
टिक टॉक ऐप पर 24 तक फैसला करे मद्रास हाईकोर्ट, वर्ना हट जाएगा बैन : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। टिक टॉक ऐप पर रोक के मामले पर सुनवाई के दौरान ऐप बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मद्रास हाईकोर्ट ने बिना हमारा पक्ष सुने रोक लगा दी है। हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वो इस मामले पर 24 अप्रैल तक फैसला करे।...
सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रविवार देर रात दून यूनिवर्सिटी-गीतांजलि एनक्लेव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दून यूनिवर्सिटी से मथुरा वाला की ओर रविवार रात में एक बाइक पर सवार मोहम्मद यूसुफ...


























































