Page 726

हालीवुड की फिल्म के रीमेक में परिणिती चोपड़ा

मुंबई,  परिणीती चोपड़ा की तकदीर के सितारे भले ही इस वक्त नहीं चमक रहे हों, लेकिन उनको नई फिल्में मिलने का सिलसिला जारी है। परिणीती की पिछली दो फिल्में बाक्स आफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकीं। अर्जुन कपूर के साथ पिछले साल रिलीज हुई फिल्म नमस्ते लंदन बाक्स आफिस पर पहले ही दिन बर्बाद हो गई थी। इस...

सदियों से “गाडू घडी” में बद्री विशाल की मालिश को तैयार होता है खास तेल

देवभूमि उत्तराखंड में परंपराओं औऱ रीति रिवाज़ो का खज़ाना भरा हुआ है। इन्ही परंपराओं में एक अनोखी परंपरा है "गाडू घडी"। टिहरी राज परिवार में भगवान बद्रीनाथ के मालिश और अभिषेक के लिए राजमहल में तेल निकाला जाता है। राजमहल में निकाला जाने वाला तिल का तेल कपाट खुलने पर बद्रीनाथ मंदिर में हर रोज इस्तेमाल होता है। बुधवार 24...

कार खाईं में गिरने से तीन लोगों की मौत

पौड़ी गढ़वाल। जिले के पौबो क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक कार खाईं में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के नाई गांव के समीप एक मारुती कार बुधवर की सुबह अनियंत्रित होकर खाईं में...

अभिभावकों ने की बाल आयोग में स्कूल की शिकायत

देहरादून। नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स की द हिमालय पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने समगलवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में फीस वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा। हिमालय पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने बाल आयोग की कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित किया। हालां​कि बाल आयोग की अध्यक्ष बाहर होने के कारण भेंट नही हो पाई। अभिभावकों ने ज्ञापन...

त्रिवेंद्र सिंह ने फेसबुक पर दिया हरदा के कटाक्ष का जवाब

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच एक बार फिर फेसबुक जंग छिड़ गई है। पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम त्रिवेंद्र रावत पर कटाक्ष किया और कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मुझे तब तकलीफ हुई, जब ढाई साल सीएम रहने के बावजूद त्रिवेंद्र रावत के...

डेंगू और मलेरिया के मौसम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी

देहरादून, विभाग ने उन क्षेत्रों में जागरुकता अभियान शुरू किया है जहां बीमारी पारंपरिक रूप से डेंगू और मलेरिया के मौसम से अधिक होती है। देहरादून का जिला स्वास्थ्य विभाग इन वेक्टर जनित रोगों के प्रसार से निपटने के लिए एक्टिव मोड में आ गया है। विभाग ने उन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू किया है जहां बीमारी पारंपरिक...

इस साल से केदारनाथ में महंगी हुई शाम की आरती

Kedarnath
रुद्रप्रयाग, केदारनाथ में सायंकालीन आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को अब ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इसमें वृद्धि की है। पहले यह प्रति व्यक्ति 1500 रुपये था, लेकिन इस बार 2500 रुपये चुकाने पड़ेंगे। हालांकि रुद्राभिषेक समेत अन्य पूजाओं का शुल्क यथावत रहेगा। हर वर्ष केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं में हजारों विशेष पूजा में शामिल...

रोहित शेखर हत्याकांड में गिरफ्तार हुई पत्नी अपूर्वा

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतादें कि पूछताछ में पत्नी अपूर्वा ने रोहित के कमरे में जाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन वह...

युद्धस्तर पर चल रहा गंगोत्री हाइवे पर डामरीकरण का कार्य

गंगोत्री
उत्तरकाशी, आगामी चारधाम यात्रा सीजन के मद्देनजर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कमर कस ली है। लिहाजा, गंगोत्री नेशनल हाइवे पर डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर से किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मौसम ने साथ दिया तो इस बार गंगोत्री नेशनल हाइवे पर सबसे अधिक परेशानी वाला क्षेत्र भटवाड़ी से गंगनानी तक...

पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से थमेगा पलायन: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, "प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर ठोस कदम उठाना जरूरी है, तभी राज्य से पलायन को रोका जा सकेगा।"  सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना की समीक्षा बैठक की।...