Page 594

किसानों को धान का भुगतान 24 घण्टे के अन्दर

देहरादून, धान की ढ़ुलाई के 24 घण्टे के अन्दर किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा एडवांस धनराशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए अधिकारियों के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में खरीफ-खरीद की बैठक में अधिकारियों को धान क्रय केन्द्रों में 20 सितम्बर तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश...

गंगनहर पर दो पुलों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

हरिद्वार,  रुड़की शहर के गंगनहर पर जल्द दो नए पुल बनाए जाएंगे, जिसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। रेलवे पुल और सैनिक कॉलोनी के पास इन पुलों का निर्माण होगा। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शहर में लगने वाले जाम और अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही आवाजाही में सहूलियत भी मिलेगी। रुड़की में बढ़ती जनसंख्या और...

मुख्य सचिव ने महाकुम्भ 2021 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में महाकुम्भ 2021 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि, "कुम्भ मेले में करोड़ों श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की एडवांस प्लानिंग कर ली जाए। कुम्भ मेले में किए जाने वाले सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। कुम्भ मेला...

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश,  तस्करों के खिलाफ पुलिस ने जो अभियान चलाया है उसमें पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को चेकिंग के दौरान एक किलो चरस के साथ एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पकड़ी गई चरस की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में नशे के कारोबारियों के नेटवर्क को समाप्त करने के...

गंगा में विसर्जित की गईं अरुण जेटली की अस्थियां

हरिद्वार,  पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की अस्थियां वैदिक विधि के अनुसार सोमवार को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्म कुंड घाट से गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित देवेंद्र काकड़ ने अस्थि विसर्जन से संबंधित कर्मकांड कराया। अस्थित विसर्जन के लिए दिवंगत जटेली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोपहर बाद अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। अस्थि...

बप्पा की रंग-बिरंगी मूर्तियों से गुलजार हुआ बाजार

 हरिद्वार, आगामी दो सितम्बर को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। जिसकी वजह से बाजार अभी से बप्पा की रंग-बिरंगी मूर्तियों से गुलजार होने लगे हैं। भेल सेक्टर दो में सड़क किनारे बप्पा की खूबसूरत मूर्तियां बेची जा रही हैं। यह मूर्तियां एक फिट से लेकर दस फिट तक की हैं। आकार के आधार पर यह मूर्तियां 300 रुपये...

गोल्ड मेडल जीतने पर पीवी सिंधु को बॉलीवुड ने दी बधाई 

मुंबई,  पी.वी. सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस जीत पर सारा देश उन्हें बधाई दे रहा है। बॉलीवुड की ओर से भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर जैसे दिग्गजों ने सिंधु को बधाई दी। शाहरुख खान- "बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में...

सौमित्रा देव बर्मन की म्यूजिक वीडियो “तू आया ना” लॉन्च 

मुंबई, पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले ने देश को हिला कर रख दिया था। भले ही मुंबई इस सदमे से उभर चुकी है, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उस हमले की टीस है । इस हमले में देश के करीब 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। अब उन शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि...

पानी की कमी से बचने के लिए अल्मोड़ा के गांव में हुआ पौधारोपण

(अल्मोड़ा) ''साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिल कर बोझ उठाना '' साहिर लुधियानवी की यह कविता हमारी आज की कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। बीते शनिवार को अल्मोड़ा जिले के छयानी गांव, ब्लाक स्यालदे में गांववालों ने मिलकर बिना किसी सरकारी मदद के पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। खास बात यह थी कि इस पौधारोपण...

हरदा ने क़हा कुछ ताकतें मुझे मिटाने में लगी हैं

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की पीड़ा एक बार फिर उनकी जुबां पर आ गई। वर्ष 2016 में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में स्टिंग की जांच सीबीआइ की ओर से पूरी किए जाने के बाद हरदा को आशंका है कि उन्हें सियासी तौर पर मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में पूर्व...