आईएमएफ की नई प्रबंध निदेशक बनीं बुल्गारिया की इकोनॉमिस्ट क्रिस्टालिना जॉर्जीएवा
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने क्रिस्टालिना जॉर्जीएवा को संस्था का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आईएमएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक जॉर्जीएवा का चयन 189 देशों के सदस्यों वाली संस्था के 24 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने किया है। क्रिस्टालिना की नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।
आईएमएफ...
कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे कश्यप
इंचियोन, भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कश्यप ने मलेशिया के डैरेन लियू को हराया।
कश्यप ने 56 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लियू को तीन गेमों में 21-17 11-21 21-12 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका...
मोदी ने दी मनमोहन को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा है -'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभाकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना...
इंडोनेशिया में फिर हिली धरती
जकार्ता, इंडोनेशिया के पूर्वी मलुकु प्रांत में गुरुवार सुबह 5ः16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र मलुकु द्वीप बताया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा गया है कि फिलहाल कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया है कि भूकंप का केंद्र 9.9 किलोमीटर की गहराई पर मध्य इंडोनेशिया में मलुकु...
खादी ग्रामोद्योग आयोग ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार करे उत्पाद: गडकरी
दिल्ली, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि खादी को युवा पीढ़ी के लिए आर्कषक बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि खादी की डिजाइन ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही इसमें स्थानीय और क्षेत्रीय वरीयताओं तथा मौसम का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।
नितिन...
पीटी ऊषा आईएएएफ वेटरन पिन पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली, भारत की पूर्व दिग्गज महिला धावक पीटी ऊषा को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के वेटरन पिन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऊषा को दोहा में आयोजित आईएएएफ की 52वीं कॉन्फ्रेंस में यह पुरस्कार दिया गया। ऊषा ने बुधवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं आईएएएफ और उनके अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए को अपना...
मित्र पुलिस ने भीख मांगने वाले बच्चों के लिए चलाई मुहिम
हरिद्वार, उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश के बाद हरिद्वार में भीख मांगने और अन्य दूसरे कार्य करने वाले छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। इसमें हरिद्वार जिले के सभी 459 बच्चों को चिह्नित किया है। यह अभियान 20 दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बच्चों का हेल्थ चेकअप...
हेली कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
हरिद्वार, केदारनाथ में गत 23 सितम्बर को क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के बाद यात्रियों से दुर्व्यवहार को लेकर हरिद्वार के संत ने हेली कर्मचारियों के प्रति रोष व्यक्त करते हुए हेली कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। संत का आरोप है कि सेवा देने वाली कंपनी अच्छा बर्ताव नहीं करती है।
प्रेस क्लब में जगतगुरु उदासीन आश्रम के...
इन्वेस्टर्स समिट से 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश ग्राउंडेड
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, "हाल ही में केंद्र सरकार ने इकोनॉमी में उठाए गए कदमों से उत्तराखंड को भी बड़ा फायदा होगा। पिछले एक डेढ़ साल से उत्तराखंड में निवेश और उद्योगों को मजबूत करने के लिए की गई पहल को अब और मजबूती मिलेगी।" उन्होंने कहा कि, "प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने अनेक नई...
नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने साफ- सफाई व लाइट अव्यवस्था को लेकर जताई चिंता
ऋषिकेश, नगर निगम ऋषिकेश के महापौर ने सभी पार्षदों के वार्डों में समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक बुलाई जिसमें अधिकांश पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विद्युत और साफ-सफाई और लाइट अव्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की और इसका शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।
निगम सभागार में हुई बैठक में वार्डों के अधिकांश सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हो...



























































