पांच दिनों के लिये पहाड़ों में रहेगा माउण्टेन बाइकिंग का रोमांच
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क पांच दिवसीय माउण्टेन बाइकिंग, साइकिलिंग (एमटीबी) प्रशिक्षण प्राप्त 22 युवक-युवतियों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा पर रवाना किया।
जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले साइकिलिंग प्रशिक्षण में युवक-युवतियां जहां साहसिक गतिविधियों से रूबरू होगें वहीं वे...
ऋषिकेश नगर निगम कचरे को बेचकर करेगा कमाई
नगर निगम ऋषिकेश अब ई-वेस्ट कूड़े से निपटने की योजना तैयार कर रहा है। यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के माध्यम से निगम प्रशासन ऋषिकेश में फैली गंदगी को निस्तारित करने के साथ ही कमाई का माध्यम भी बनाएगा। यह योजना देहरादून के बाद अब ऋषिकेश, हल्द्वानी और हरिद्वार में भी लायी जाएगी। एक सप्ताह में इस योजना पर काम शुरू...
श्रीनगर विधानसभा में बनेगा स्टेडियम और प्रेक्षागृह
रेलवे निगम ने 20 करोड़ की दी है मंजूरी
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत गंगानाली श्रीकोट में स्टेडियम और प्रेक्षागृह निर्माण के लिए कुल 20 करोड़ धनराशि की मंजूरी दी है।
बुधवार को सचिवालय स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा की समीक्षा बैठक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास डाॅ. धन सिंह रावत...
वनकर्मियों को मिलेगी सौगात, 30 लाख रु. का होगा बीमा
वन विभाग अग्रिम पंक्ति के वन कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अक्सर वन विभाग के कर्मचारी वन तस्करों से होने वाली मुठभेड़ और जंगल में गश्ती के दौरान वन्यजीवों का शिकार हो जाते हैं, लिहाजा अब ऐसे वन कर्मियों के भविष्य और उनके परिवार के प्रति उनके दायित्व पूरे...
उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च से होंगी शुरू
उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू होंगी और 25 मार्च तक चलेगी।प्रशासन ने पूरे राज्य में कदाचारमुक्त परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 की परीक्षा में हाईस्कूल में 1,50,289 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे जबकि, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 1,21,326 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने...
पीपलकोटी क्षेत्र के वनों में लगी भयंकर आग
चमोली जिले के पीलकोटी क्षेत्र के कम्यार के जंगल इन दिनों धू-धू कर जल रहे हैं। जिले की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी के बावजूद अभी से जंगलों में आग धधकनी शुरू हो गई है। वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंगल दलों के साथ आग बुझाने के प्रयास में लगा है। इसके बावजूद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आजकल...
मॉक ड्रिल: कहीं भूकंप तो कहीं रासायनिक गैसों के रिसाव पर दौड़े अधिकारी
- उत्तराखंड के चार जिलों में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन
राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा ‘‘औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक आपदा’’ के विशेष परिप्रेक्ष्य में बुधवार को चार जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और केंद्रीय गृह मंत्रालय के सहयोग से इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य राज्य के चार जनपदों हरिद्वार, ऊधम सिंह...
उत्तराखण्ड कैबिनेट में 10 प्रस्तावों को हरी झंडी, गैरसैंण में 3 मार्च से बजट सत्र
उत्तराखण्ड कैबिनेट की बुधवार को आयोजित बैठक में रखे गए 13 बिन्दुओं में से दस पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी। तीन अन्य विषयों को अगली बैठक में रखा जाएगा। बैठक में राज्य विधानसभा का बजट सत्र तीन फरवरी से गैरसैण में कराने का फैसला किया गया। त्रिवेंद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में साल 2018 के बाद यह दूसरा मौका...
देहरादून में चल रहे भारत रंग महोत्सव का सफल समापन संपन्न
देहरादून, बंगाली नाटक 'नासिका पुराण' की प्रस्तुति के साथ देहरादून में 1 सप्ताह से 21वें भारत रंग महोत्सव के समानांतर चल रहे नाट्य महोत्सव का सफल समापन संपन्न हुआ।
यह नाट्य महोत्सव 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय' नई दिल्ली और संस्कृति विभाग, उत्तराखंड शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
महोत्सव के दौरान दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के नाटकों को देखने,...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना यूपी के सीएम के पिता का हाल जाना
डोईवाला- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का हालचाल जाना। इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट से अवगत कराया।
गौरतलब है कि बीती 9 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन हॉस्पिटल...


























































