सालों बाद मार्च में मसूरी ने देखी बर्फ की सफेदी
मसूरी की पहाड़ियां कई सालों के बाद मध्य मार्च में हिमपात से लदकद हुई हैं तो मसूरीवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस साल की पूरी सर्दियां खत्म हो चुकी थीं और मसूरी के समीपवर्ती पहाड़ियां में कई बार बर्फबारी हुई मगर मसूरी हर बार हिमपात के लिए तरसती रही। शनिवार देर रात्रि को मसूरी में बारिश के साथ...
मौसम की मार से परेशान देवभूमि
उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां भारी पड़ रही हैं। चमोली जिले के कनोल गांव में बर्फीले तूफान में 95 बकरियों के दबने की सूचना मिली है। इनमें से 60 की मौत हो गई है जबकि शेष लापता हैं।
यही नहीं, दशोली विकासखंड के कोंज गांव में मकान ढहने से मलबे की चपेट में आकर महिला घायल हो गई, जबकि कुमाऊं...
विदेशी सैलानियों ने ऋषिकेश में जमकर खेली होली
होली का त्यौहार रंगो के साथ साथ आपसी भाई चारे और प्यार का त्यौहार है ,जिसका हर कोई लुफ्त उठाता है। बात करे ऋषिकेश की तो यहाँ भी गंगा किनारे देशी-विदेशी लोगों ने होली खेली और जमकर इस रंगों के त्यौहार का लुफ्त उठाया। सुबह से ही ऋषिकेश के गंगा तट पर होली की मस्ती का खुमार चड़ने लगा। विदेशों से आये पर्यटक भी होली के रंगों की...
मोदी के रंग व पिचकारी से बाजार में आई रौनक
होली महापर्व में बच्चों के माध्यम से मोदी और केजरीवाल एक-दूसरे को रंगों से रंगीन कर देंगे।होली के लिए बाजार में आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो पिचकारी में लगी हुई है। डोरेमोन हो या निंजा, या फिर मोटू-पतलू, ये सभी होली के उल्लास में रंगीन होंगे। 'एके-47' हो या 'मशीनगन' सभी से...
युवा और महिला मतदाताओं ने बदल दी कई की किस्मत
राजधानी देहरादून के चुनाव परिणाम में युवा और महिला शक्ति का जमकर सिक्का चला। मतदाताओं के रूप में जहां 64 फीसद से अधिक युवा मतदाताओं का विजन था, तो महिला मतदाताओं ने पुरुषों की अपेक्षा 4.34 फीसद अधिक मतदान कर प्रत्याशियों का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाई।इस चुनाव के आंकड़े गवाह हैं कि जिस सीट पर महिला...
ऋषिकेश में है होली पर टेसू के फूलों के रंग से अभिषेक की परम्परा
ऋषिकेश के प्रचीन भारत मंदिर की आठवी -नवी शताब्दी की परम्परा टेसू के फुल से रंग बना किया जाता भगवान भरत का अभिषेक। उत्तराखंड में त्योहारों को मानाने कि परम्परा भी अनूठी है। यहाँ प्रकृति ने जहां चारो ओर रंग बिखेरे है वही इन प्राकृतिक रंगो को समेट कर वापस प्रकृति को देने कि परम्परा भी यहाँ निभायी जाती है। होली के त्यौहार को मानाने के लिए ऋषिकेश के आंठवी शताब्दी के प्राचीन भरत मंदिर में एक परम्परा चली आ रही...
उत्तराखंड क्रांति दल खाता खोलने में भी हुई असमर्थ
उत्तराखंड की चर्चित और पुरानी पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल को विधानसभा चुनाव में खाता खोलने का भी मौका नहीं मिला।2001 में अपनी पार्टी का लोहा मनवाने वाली क्रांतिदल पार्टी ने 2017 में एक सीट भी नहीं निकाल पाई। हालांकि पार्टी ने कुल 56 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।पिछले विधानसभा चुनाव में एक सीट,2002 में 4, और 2007 में 3...
होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था होगी चौकस
होली के पर्व के अवसर पर जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 04 जोन, 11 सेक्टर, तथा 30 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी होंगे। जोन प्रथम के प्रभारी क्षेत्राधिकारी कोतवाली होंगे, जिसमें थाना कोतवाली, कैंट, वसंत विहार तथा प्रेमनगर क्षेत्र शामिल रहेगा।
जोन दितीय के प्रभारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला...
होली पर पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
राज्य में मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। यही नहीं, चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही अन्य चोटियों पर भी हिमपात का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं ठीकठाक बौछारें पड़ीं। मौसम के इस रुख के चलते ठंड में इजाफा हो...
तो बरकरार है गंगोत्री सीट का चमत्कार
उत्तराखंड में एक ऐसी चमत्कारी सीट है, जहां से जिस भी दल का प्रत्याशी जीतता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। इसे चाहे संयोग माने या चमत्कार लेकिन यही सच है। ये चमत्कारी सीट है उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट। इस बार भी ये संयोग या चमत्कार बरकरार रहा है। इस बार गंगोत्री सीट से बीजेपी उम्मीदवार...



























































