संसद में बटन दबाकर राष्ट्रपति, पीएम ने जीएसटी लागू किया
30 जून-01 जुलाई की मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुए एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लॉन्च किया। इसके साथ ही जीएसटी पूरे देश में लागू हो गया है।
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के संसद में आगमन से हुई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने...
आर्मी एरिया में फौजी ने लगाई फांसी
क्लेमेनटाउन आर्मी क्वार्टर में 514 एएससी बटालियन में तैनात नायक मयंक शेखर तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से जिला बलिया के चितबड़ा का रहने वाले मयंक बीते वक्त से मानसिक रूप से परेशान थे।
उत्तर प्रदेश बलिया का रहने वाले मयंक शेखर तिवारी क्लेमेंनटाउन में आर्मी एरिया के अंदर फेमिली क्वार्टर मकान नंबर 582/6 में रहता...
मानसरोवर यात्रा से पहला दल आया वापस
मानसरोवर यात्रा के पहले दल मे दिनांक 14/6/2017 को 55 यात्री धारचूला से रवाना हुए थे आज दिनांक 30/6/2017 को सकुशल यात्रा करके वापस धारचूला एस डी आर एफ टीम सहित वापस आ गई है इसी दल की श्रीमती मीना पुरोहित उम्र 56 साल निवासी महाराष्ट्र जो गूंजी से आगे नाभिडांग मे आतेसमय घोड़े से गिर गई थी उसको...
शिकारियों की सक्रियता देख कार्बेट में अलर्ट
शिकारियों की सक्रियता को देखते हुए कार्बेट प्रसासन सख्त हो गया है और चप्पे चप्पे पर निगरानी बढा दी गयी है खासतौर पर बरसात के सीजन में शिकारियों की घुसपैठ को लेकर संवेदनशील कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक जुलाई से ऑपरेशन मानसून के तहत जंगल में सघन पेट्रोलिंग होगी। इसके लिए करीब पांच...
सिरफिरी महिला ने पुलिस कर्मचारियों के साथ करी बदसलूकी
उत्तराखण्ड के लालकुआं की सड़कों में एक सिरफिरी महिला ने जो हाथ में आया उसे मारकर और तोड़फोड़ मचाकर हंगामा काट दिया । नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित लालकुआं बाजार में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक सरफिरी महिला ने बाजार में हंगामा काटना शुरु कर दिया । इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को...
भारी बारिश से पहाडों की सडकें बंद
बागेश्वर में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है। बारिश से कपकोट ब्लॉक को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली तीन सड़कें बंद है। मार्ग बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार तड़के हुई बारिश से आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील कपकोट ब्लाक की तीन सड़कें बंद हो गई। सामा-नाकुड़ी सड़क पर मलबा आने...
सिक्किम से नोएंट्री वाले कैलाश मानसरोवर यात्रियों को उत्तराखंड देगा एंट्री
कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) ने कैलाश मानसरोवर के उन तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है, जिन्हें सिक्किम में नाथुला पास से प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली है। वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के माध्यम से होती है। अधिकारियों के मुताबिक नथुला मार्ग ले जाने वाले 13 तीर्थयात्री, अब उत्तराखंड के माध्यम से...
साध्वी ने पूर्व रावल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
एक साध्वी ने बदरीनाथ के पूर्व रावल विष्णु नंबूदरी के विरुद्ध छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। साध्वी ने थाना बदरीनाथ में पूर्व रावल के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
बीती 15 जून को बदरीनाथ पहुंची महाराष्ट्र की एक साध्वी ने थाना बदरीनाथ में दी लिखित तहरीर में कहा कि वह वर्ष...
जीएसटी देश के लिए वाटर लू का युद्ध साबित होगा: कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार द्वारा लागू किए जा रहे माल एवं सेवा जीएसटी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्र सरकार पर आनन-फानन में जीएसटी लागू किए जाने का आरोप लगाया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि शुक्रवार आधी रात को केन्द्र सरकार देश में जीएसटी लागू करने जा रही है। कांग्रेस...
वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर ठगी
बद्रीनाथ-केदारनाथ की हवाई सेवा और वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित ने 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी।
केशवपुरम, आवास विकास कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अमित कुमार पांडे पुत्र स्वर्गीय जेसी पांडे ने 18 जून को थाना रायवाला में एक शिकायत...

























































