Page 1745

स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी लगाएंगे पकवानों के स्टॉल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीजी कॉलेज,उत्तरकाशी के आॅडिटोरियम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का पकवान बनाकर स्टॉल के माध्यम से बिक्री करेंगे। संकलित धनराशि को कुपोषित बच्चों के कल्याण के लिए दिया जाएगा। डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तैयारियों को लेकर जिला सभागार...

बाघों की संख्या तो बडी संरक्षण के लिए नहीं 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बेशक बाघों की संख्या में तो इजाफा हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार इनके के संरक्षण के लिए धन देने को गंभीर नहीं है। चार महीने बाद भी सीटीआर को बाघों की सुरक्षा के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है।जिसके चलते बाघों की निगरानी करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बाघों की अच्छी तादाद...

चेतावनी निशान के पार गंगा का जलस्तर, हरिद्वार में हड़कंप

प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। चेतावनी के 293 मीटर के निशान से गंगा 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। इससे तीर्थनगरी में हड़कंप है। गंगा का जल स्तर विगत कई दिनों से कभी खतरे...

झील में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक लापता

हिमाचल के निरुवा से सेब लेकर दिल्ली मंडी जा रहा एक ट्रक हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटी-इच्छाड़ी डैम के पास अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। ट्रक के झील में गिरने के बाद चालक व परिचालक लापता हैं। शुक्रवार को एक ट्रक हिमाचल से सेब लेकर दिल्ली जा रहा था। कोटी-इच्छाड़ी डैम के पास ट्रक अनियंत्रित होकर झील में गिर गया।...

पहाड़ों पर आफत की बारिश: बागेशवर में नाले में बहा छात्र, रानीखेत में सड़क पर लटका ट्रक

rain causes havoc in uttarakhand
बागेश्वर जनपद की कांडा तहसील के ढोला गांव स्थित एक बरसाती नाले (गधेरे) में स्कूल से लौट रहा छात्र बह गया। सूचना पर प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया लेकिन छात्र कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पंत्युडी में कक्षा पांच के छात्र मनीष कुमार पुत्र प्रताप राम स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर...

दो भाई निकले चोरी के “राम और श्याम”

काशीपुर में दुकानों, घरों और वाहनों की चोरी करने वाले दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं जिनके पास से पुलिस को चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है। शुक्रवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसआइ वीरेंद्र चंद्र रमोला ने बताया कि दो अगस्त की शाम मझरा लक्ष्मीपुरपट्टी से ई रिक्शे घर के बाहर से चोरी...

साइबर क्राइम के बारे में जनता को जागरूक करे पुलिस: एसपी

चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने अपराध समीक्षा मासिक बैठक में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून व्यवस्था पर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत सभी थाना, चौकी प्रभारियों को हर वक्त सजग रहने की जरूरत है। साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। गोपेश्वर...

टिहरी बांध का जलाशय भरा, ऋषिकेश-हरिद्वार प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग के आगामी 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बरसात के अलर्ट को देखते टीएचडीसी ने टिहरी बांध से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी में लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने की चेतावनी दी है। गुरुवार की सुबह से ही हो...

ऊर्जा निगम का 200 करोड़ के राजस्व इजाफे का लक्ष्य

ऊर्जा विभाग को गत वर्ष के राजस्व में न्यूनतम 200 करोड़ रुपये की वृद्धि करनी होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेई...

एक क्लिक पर होंगे औषधि विभाग से जुड़े काम

केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राज्य का औषधि विभाग भी अब ऑनलाइन होने जा रहा है। आॅनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद नए लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सब एक क्लिक पर मुमकिन होगा।खाद्य सुरक्षा विभाग में लाइसेंस व पंजीकरण की व्यवस्था काफी पहले ऑनलाइन की जा चुकी है...