Page 1743

डीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी: पुलिस अधीक्षक यातायात

यातायात जागरूकता के अपने साप्ताहिक अभियान को आगे बढ़ाते हुए डीआईटी यूनिवर्सिटी के सभागार में उपस्थित 600 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी तथा सड़क पर दुर्घटना होने पर त्वरित रूप से की जाने वाली कार्यवाही के रूप में वीडियों तथा प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईटी के वाईस चांसलर प्रो. के.के. रैना, पुलिस अधीक्षक...

पन्द्रह घरेलू सिलेंडर जब्त

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर पहुंचकर दुकानों में प्रयोग हो रहे पन्द्रह घरेलू सिलेंडरों को जब्त कराया। पॉलीथिन रखने के आरोप में दो दुकानदारों के पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपये के चालान काटे। दरगाह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गंदगी देख सुपरवाइजर को भी जमकर फटकार लगाई। दरगाह प्रबन्धक ने सुपरवाइजर को नोटिस देकर सफाई कर्मियों की लिस्ट तलब की। दरगाह...

हाईवे पर लटका ट्रक ट्रेफिक ठप्प

अल्मोडा मजखाली हाईवे पर तीखे मोड पर टेलीफोन की केबल के बंडलों से लदा ट्रक असंतुलित होकर निर्माणाधीन पुल की ओर झूल गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया, वाहनों को वाया गोविंदपुर दौलाघट रोड से गुजारा जा रहा है। देहरादून निवासी चालक सुनील चौहान ट्रक यूके 07- सीए-0542 में बीएसएनएल की केबिल के बंडल लोड कर...

तीन जिलों में खुलेंगे बाल आश्रमःयशपाल आर्य

यशपाल
समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि गरीब, असहाय एवं बेसहारा बच्चों को सड़क पर नहीं छोड़ा जा सकता। उनके उत्थान के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं देने के मकसद से बाल आश्रय गृह खोले जा रहे हैं। जल्द ही देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बाल आश्रय खोले जाएंगे। कुमाऊं के प्रथम धरोहर, बाल आश्रम, लालडांठ, का शुभारंभ बुधवार को...

उत्तराखंड में हाइवे पर दोबारा गुलज़ार होंगे शराब के ठेके

हरिद्वार
उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों में हाईवे पर 500 और 220 मीटर दूरी की बाध्यता सर्वोच्च न्यायालय ने खत्म कर दी है।सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे पर शराब के ठेके और बार खुल सकेंगे जिस के साथ साथ देहरादून और नैनीताल की सात तहसीलों को भी इस छूट का लाभ दिया गया...

ये है अबु दुजाना के मौत का उत्तराखंड कनेक्शन

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी अबु दुजाना को मौत के घाट उतारने वाली 55 राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल कमल नौडियाल इस कारनामे के बाद चर्चाओं में हैं। नौडियाल पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक (राठ क्षेत्र) स्थित नौडी आंता खोली गांव के रहने वाले हैं। आतंकी दुजाना को घेरकर मारने की रणनीति नौडियाल के निर्देशन में...

स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी लगाएंगे पकवानों के स्टॉल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीजी कॉलेज,उत्तरकाशी के आॅडिटोरियम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का पकवान बनाकर स्टॉल के माध्यम से बिक्री करेंगे। संकलित धनराशि को कुपोषित बच्चों के कल्याण के लिए दिया जाएगा। डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तैयारियों को लेकर जिला सभागार...

बाघों की संख्या तो बडी संरक्षण के लिए नहीं 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बेशक बाघों की संख्या में तो इजाफा हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार इनके के संरक्षण के लिए धन देने को गंभीर नहीं है। चार महीने बाद भी सीटीआर को बाघों की सुरक्षा के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है।जिसके चलते बाघों की निगरानी करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बाघों की अच्छी तादाद...

चेतावनी निशान के पार गंगा का जलस्तर, हरिद्वार में हड़कंप

प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। चेतावनी के 293 मीटर के निशान से गंगा 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। इससे तीर्थनगरी में हड़कंप है। गंगा का जल स्तर विगत कई दिनों से कभी खतरे...

झील में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक लापता

हिमाचल के निरुवा से सेब लेकर दिल्ली मंडी जा रहा एक ट्रक हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटी-इच्छाड़ी डैम के पास अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। ट्रक के झील में गिरने के बाद चालक व परिचालक लापता हैं। शुक्रवार को एक ट्रक हिमाचल से सेब लेकर दिल्ली जा रहा था। कोटी-इच्छाड़ी डैम के पास ट्रक अनियंत्रित होकर झील में गिर गया।...