Page 1672

पहले तीन दिनों में बाक्स आफिस पर सभी नई रिलीज फिल्मों की हालत कमजोर

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं फिल्मों के बाक्स आफिस पर पहले तीन दिनों का सफर पूरा हो गया और इस दौरान इन फिल्मों में से कोई भी फिल्म बाक्स आफिस पर ठहरने में कामयाब नहीं हुई। दो नए चेहरों आदर जैन और अनन्या सिंह को लेकर बनी यशराज की फिल्म 'कैदी बैंड' की हालत सबसे ज्यादा बुरी रही, जिसने...

फिल्म निर्देशकों की संस्था ने डेरा प्रमुख को किया बर्खास्त

सीबीआई अदालत द्वारा बलात्कार के मामले में दस साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम ने गॉड आफ मैसेंजर नाम से फिल्म बनाई थी और इसके साथ ही उनको निर्देशकों की संस्था की सदस्यता भी मिली थी। अदालत द्वारा दस साल सुनाए जाने के कुछ घंटों के अंदर ही फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टरों की संस्था आईएफटीडीए की ओर...

हांगकांग में आमिर खान की फिल्म दंगल की धूम

चीन के सिनेमाघरों में 1200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली आमिर खान की फिल्म दंगल अब चीन के पड़ोस हांगकांग में पहुंच गई है और वहां से मिल रही खबरों के मुताबिक, वहां के सिनेमाघरों में दंगल को काफी पसंद किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रिलीज के पहले तीन दिनों में हांगकांग के...

बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से तीन लोगों की मौत

गौलिखाल से रामनगर आ रही एक बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, कई यात्री ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। हादसा बुधवार सुबह का है। गढ़वाल मोटर्स की बस न: यूए-12-3887 गौलिखाल पौड़ी से रामनगर जा रही थी।...

मुम्बई बाढ़ में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों से सीएम ने की बात

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुम्बई के अन्धेरी पूर्व में आई बाढ़ के कारण फंसे उत्तराखण्ड के लोगों से मंगलवार देर रात फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों को हर सम्भव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से फोन पर वार्ता कर...

जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर प्रांगण में गरुड़ मंदिर में मंगलवार की रात्रि में अष्टधातु की मूर्ति व नगदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी सुशील थालियाल मंदिर में पूजा करने आये तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर से...

उत्तराखंड में खुला ऐसा बैंक जिसके हर ताले की चाबी होगी महिला के हाथ में

उत्तराखंड का पहले महिला संचालित बैंक बुधवार को देहरादून में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बंजारावाला, देहरादून में पहले महिला जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। सहकारिता विभाग की "इस पहल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि एक बैंक सिर्फ विशेषरुप से महिलाओं द्वारा संचालित होगा।"   गौरतलब है कि इस बैंक...

डीएवी पीजी में गुरुवार को होगा चुनावी महासंग्राम

राज्य के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में चुनावी महासंग्राम अंतिम चरणों में हैं। यहां गुरुवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद एक सितम्बर को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होगी। इस बार चुनाव में तकरीबन 6500 मतदाता कुल 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। छात्र संख्या के लिहाज से राज्य के सबसे बड़े...

फर्जीवाडा: समाज कल्याण विभाग ने 236 को डबल पेंशन

समाज कल्याण विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा होता दिख रहा है। अपर सचिव के निर्देश पर बैठी जांच में 236 लोगों को फर्जी तरीके से दो-दो पेंशन भेजने का खुलासा हुआ है। अपर सचिव ने संदिग्ध पाए गए 1927 लोगों की फिर दोबारा से जांच करने के निर्देश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है...

कार्ड धारकों को समय से वितरण करें राशन : डीएम

जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए राज्य खाद्य योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तथा अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत खाद्यान उपलब्ध हो गया है, जिसे समय से राशन कार्ड धारकों को वितरण किया जाए। जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने इस सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य को निर्देश देते हुए कहा...