चार करोड का जुर्माना, अवैध खनन पर बडी कार्यवाही
कोसी पार क्षेत्र, बाजपुर में खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंशा स्टोन क्रशर तथा ढिल्लन स्टोन क्रशर पर छापामारी की गई। इस दौरान भंडारण स्थल पर बिना अनुमति पोकलेंड से खनन होता पाया गया। टीम ने मौके से 10 डंपर व एक पोकलेंड को कब्जे में लेने के बाद उन्हें सीज कर दिया। अवैध खनन...
डेगूं के डंक का बढता प्रकोप
डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र आदर्शनगर व पीलीकोठी में स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी कैंप लगा लिया है। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर डिटेल जुटाई गई। मौके पर कराए गए 60 लोगों के डेंगू कार्ड टेस्ट में चार पर रोग की पुष्टि भी हो गई। वहीं, दो दिन में...
महिला की हत्या बनी रहस्य, क्या अवैध सम्बन्ध हो सकते हैं कारण।
कुण्डेश्वरी थाना, काशीपुर क्षेत्र में महिला की हत्या करने के बाद आरोपी के दिल्ली भागने की आशंका जताई जा रही है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इस बीच पुलिस कप्तान ने मामले की पुरी जानकारी लेते हुए जल्द कार्यवाही की बात कहीं है।
सोमवार रात पर्वत कुंज, कुंडेश्वरी निवासी...
बच्चों में शिक्षा का रुझान बढ़ाने के लिए सुशांत सिह की पहल
इस दौर के सितारे अपने अपने तरीकों से खुद को समाज सेवा के साथ जोड़े रखने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक तरीका सुशांत सिंह राजपूत ने भी निकाला है। सुशांत ने सुशांत फार एजुकेशन नाम से एक बेवसाइट तैयार की है, जिसके तहत वे देश के अलग अलग इलाकों के स्कूली बच्चों के साथ सीधे तौर पर...
यू टर्न लेंगी कंगना?
कंगना अधिकारिक तौर पर एलान कर चुकी हैं कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर बन रही 'मणिकर्णिका' उनके कैरिअर की अंतिम फिल्म होगी, जिसका निर्देशन किसी और ने किया होगा। कंगना ने कहा था कि अब वे अपने लिए खुद फिल्में बनाएंगी, जिनका लेखन और निर्देशन वे खुद करेंगी। ये सारी बातें कंगना ने तब कही...
कैंसरग्रस्त बच्चों से मिलीं पूजा हेगड़े
रितिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजो दारो से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों जहां अपनी तेलुगू फिल्म डीजे को मिली कामयाबी से खुश हैं, वहीं मुंबई में पूजा हेगड़े ने कैंसर से जूझ रहे बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया।
पूजा हेगड़े एक समाजिक संगठन की पहल पर मुंबई...
नायब सुबेदार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
अल्मोड़ा। चंडीगढ़ से रामनगर आ रहे नायब सूबेदार जहरखुरानी का शिकार हो गए, ट्रेन में यह घटना हुई। वे बेहोशी की हालत में रामनगर स्टेशन पर मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद अल्मोड़ा के ग्राम लमगड़ा निवासी दिनेश त्रिपाठी लेह लद्दाख में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। एक महीने की छुट्टी पर घर आ रहे...
अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख का स्मैक बरामद
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने बताया कि दून शहर में युवाओं में स्मैक के बढ़ते नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा...
इनामी बदमाश चढा पुलिस के हत्थे
उधमसिंह नगर। कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने थाना भोजपुर से पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर के तमंचे के एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया।
दरअसल, कटोराताल चौकी इंचार्ज दिनेश बल्लभ...
223 अनुबंधित जेई की छुट्टी, होगी नियमित भर्ती
पेयजल निगम प्रबंधन कड़ा कदम उठाते हुए दो साल पहले निगम में रखे 223 अनुबंधित जूनियर इंजीनियरों की छुट्टी करने का निर्णय ले लिया है। इसके बाद अब पेयजल निगम ने उनके स्थान पर नियमित जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पेयजल निगम ने दो साल पहले चंडीगढ़ की एक प्राइवेट कंपनी से अनुबंध...


























































