ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में लगी धारा 144
ऋषिकेश। बीते मंगलवार को रायवाला में हुई एक युवक की हत्या के मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिफ्तारी की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रायवाला बाजार में कुछ दुकानों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। तो वहीं इस घटना की आग ऋषिकेश शहर...
उत्तराखंड की एक और बेटी एवरेस्ट की राह पर
उत्तरकाशी। हिमालय और उत्तराखंड की बेटियों के हौसले कितने बुलंद है यह बात इस बात से भी पता लगती है की गांव की रहने वाली है लड़कियां भी एवरेस्ट को विजय करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है ऐसी ही एक लड़की है उत्तरकाशी में भटवाड़ी ब्लॉक के नाल्ड गांव की रहने वाली पूनम राणा जिसके हौसले की मिसाल...
अब बिल में रीडिंग के साथ लोड भी होगा दर्ज
देहरादून, बिलिंग सिस्टम में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) बदलाव करने जा रहा है। अब बिल में रीडिंग दर्ज करते वक्त चल रहा लोड भी दर्ज होगा और उसके हिसाब से ही बिल जारी किया जाएगा। इस व्यवस्था को शुरुआत में कमर्शियल उपभोक्ताओं पर लागू करने की योजना बनाई गई है। डाटा सेंटर के माध्यम से इसके लिए साफ्टवेयर...
किशोरी से छेड़छाड़ पर हंगामा
हरिद्वार, धनौरी में किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों के बीच में मारपीट हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवक फरार हो गए। किशोरी घर से पैदल जा रही थी, जब वह तिरछे पुल के पास पहुंची तो पहले से खड़े एक युवक ने किशोरी से...
दो खिलाड़ियों ने केनोइंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य
रुड़की, हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय केनोइंग एसोशियन भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। ये दोनों खिलाड़ी टूटे चप्पू जोड़कर अभ्यास करते थे।
मध्य प्रदेश में 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की गई प्रतियोगिता में क्याकिंग एवं केनोइंग राष्ट्रीय...
हाईकोर्ट ने एनएच-74 के घोटाले में सीबीआई से पूछी प्रगति
नैनीताल हाईकोर्ट ने एनएच-74 पर भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद अगली सुनवाई की तिथि 28 अक्टूबर तय की है। हाईकोर्ट ने सीबीआई से राज्य सरकार की संस्तुति के सन्दर्भ में अब तक हुई प्रगति के सम्बन्ध में जवाब पेश करने को कहा है।
बीते दिनों रुद्रपुर निवासी राम नारायण रायन ने...
विधायक जोशी ने की गैस कनेक्शन देने की घोषणा
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। देहरादून के विजय कॉलोनी, नई बस्ती में वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर वाल्मीकि मंदिर एवं गैस कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की।
विधायक जोशी ने कहा कि रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्कता...
झोलाछाप के उपचार से सफाईकर्मी की मौत
रुद्रपुर, सीने में दर्द के उपचार के लिए मोहल्ले में ही एक झोलाछाप के पास उपचार के लिए गए रम्पुरा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों और पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख आरोपी झोलाछाप फरार हो गया।
रम्पुरा के वार्ड नंबर सात निवासी 44 वर्षीय धर्मवीर, ग्रीन पार्क कालोनी में सफाई कर्मी का काम...
धोखाधड़ी के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले सीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, नानकमतता निवासी तेजेंद्र सिंह ने तहरीर में जानकारी दी कि काशीपुर बाईपास रोड रुद्रपुर में सीसीए मार्केटिंग प्राइवेट नाम से फाइनेंस कंपनी है। कंपनी भटिंडा के थाना शेरगढ़ निवासी गुरसेवक और...
14 हजार फीट की ऊंचाई पर चला सफाई अभियान
रुद्रप्रयाग, पुलिस, प्रशासन व यात्रियों के 18 सदस्यीय दल ने केदारनाथ से लेकर वासुकीताल तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पूरे ट्रैक से 15 कुंतल कूड़ा एकत्रित कर उसे केदारनाथ पहुंचाया। यहां से इस कूड़े को गौरीकुंड और फिर रिसाइक्लिंग के लिए श्रीनगर पहुंचाया जाएगा।
इस दल ने नौ किमी लंबे केदारनाथ-वासुकीताल पैदल मार्ग के दोनों ओर 50 मीटर...


























































