यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्टि का आयोजन
पुलिस कार्यालय, देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात, धीरेंद्र गुंज्याल की उपस्थिति में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो, वरिष्ठ नागरिकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालको के साथ जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर एक गोष्टि आयोजित की गयी।
गोष्टि के दौरान जनपद की यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा उपस्थित लोगों ने यातायात व्यवस्था के संबंध में सुझाव...
फिरौती मांग रहे दो अभियुक्त मंगलोर, हरिद्वार से गिरफ्तार
सुजीत सिंह, चकराता, देहरादून ने थाना चकराता आकर लिखित सूचना दी कि उसकी पत्नी पूजा व बच्चा सोनू जिसकी उम्र 1.5 वर्ष है, के साथ 14/7/2017 की दोपहर से लापता हैं जिनकी काफी तलाश करने पर भी नही मिले है। इस सूचना पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई, जिसमें गुमशुदा महिला व बच्चे की तलाश के...
माओवादी गतिविधियों में लिप्त भास्कर पाण्डे पर बीस हजार का इनाम
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस रेगुलेशन में निहित प्रावधानों के अऩ्तर्गत माओवादी गतिविधियों में वांछित अभियुक्त भास्कर पाण्डे उर्फ भुवन पाण्डे उर्फ तरुण उर्फ मनीष पाण्डे, पुत्र खीमानन्द पाण्डे, निवासी ग्राम आरतौला, जागेश्वर जिला अल्मोड़ा पर रु0 20,000/- (रुपये बीस हजार) का इनाम घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जनपद अल्मोड़ा, थाना सोमेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या-5/2017 धारा...
तीन डेयरी संचालकों का चालान
हरिद्वार, नगर क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में निगम टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के घोसियान मोहल्ले में तीन डेयरी संचालकों के चालान काटे और 7500 रु. का जुर्माना लगाया।
निगम की कार्रवाई का डेयरी संचालकों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया लेकिन निगम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। ज्वालापुर...
महंत की गुमशुदगी मामले में संत से घंटों पूछताछ
15 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए महंत मोहनदास की गुमशुदगी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रयास में जुटी एसआईटी मुरादाबाद के एक संत को पूछताछ के लिए हरिद्वार ले आई है, संत से कई घंटे पूछताछ की गई है। हालांकि एसआईटी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पूछताछ के...
आंदोलनरत प्रधान संगठन को यूकेडी का समर्थन
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रधान संगठन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से समर्थन दिया।
प्रधान संगठन के आंदोलनकारी नेताओं से दिवाकर भट्ट ने आह्वान किया कि वे क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को सहयोग करें और उत्तराखंड क्रांति...
पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने की तैयारी बैठक
केदारनाथ के कपाट 21 अक्टूबर को पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे बंद होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदार बाबा के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने बैठक की। प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को केदारनाथ जा सकते हैं।
इस संबंध में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आगमन...
मुख्यमंत्री रावत पहुंचे किसानों के बीच,खेतों में जाकर मटर की फलियां भी तोड़ी
देहरादून। मुख्यमंत्री चमोली जनपद के देवाल ब्लाक के अंतिम गांव हिमनी में किसानों के बीच उनके खेतों में पहुंचे। किसानों/काश्तकारों के साथ वेमौसमी मटर की फसल कटाई का शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों का उत्साहवर्धन किया तथा जड़ी बूटी की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र को आर्थिकी का जरिया बनाने के लिए किसानों को हार्दिक शुभकामनाऐं...
हरिद्वार गंगा महोत्सव 11 से होगा शुरू
हरिद्वार। गंगा स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए जनपद की करीब 30 संस्थाएं मिलकर हरिद्वार गंगा महोत्सव का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर के बीच ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित कर रही हैं। यह जानकारी हरिद्वार गंगा महोत्सव के आयोजक हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने दी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...
बेटी बचाओ अभियान छोड़कर बेटा बचाओ में जुटी भाजपा सरकार : राज बब्बर
देहरादून। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने भाजपा व पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि 'बेटी बचाओ अभियान चलाने वाली पार्टी, अब बेटा बचाओ मुहिम' में जुट गई है। यही कारण है कि केन्द्रीय मंत्री भी एक व्यापारी के बचाव में अपनी गरिमा को ताक पर रख सफाई दे रहे हैं।
मंगलवार...


























































