हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बदमाशों ने की लूटपाट, बाइक सवार की हत्या
हरिद्वार, के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर शनिवार तड़के बदमाशों ने पेड़ डालकर वाहन सवारों से जमकर लूटपाट की। इस दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों को रोका गया। वहीं एक बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।
रोड होल्डअप की वारदात को करीब एक किलोमीटर के दायरे में...
पहाड़ों के लिये छोड़ दिया इस इंजीनियर ने विदेश की सुख सविधाओं को
उत्तराखंड में पहाड़ों से पलायन की कहानियां अब घर घर की बात हो गई हैं। ऐसे में पलायन को मात देकर घर वापसी की कहानिया कम लेकिन जब भी सुनाी देती हैं तो अच्छा लगता है। ऐसी ही एक कहानी है "समौण" और इसके जनक दुर्गपाल और दीप्ती चौहान की। देहरादून-मसूरी मार्ग पर ये दुकान शायद ज्यादा लोगों की निगाहें...
बचपन को भयमुक्त एवं गुलामी से मुक्त करना ही उद्देश्य: सत्यार्थी
देश के 23 राज्यों से होती हुई तीर्थनगरी परमार्थ निकेतन में विश्राम के पश्चात शनिवार को भारत यात्रा यहां से विदा हुई। इस मौके पर नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी एवं श्रीमती सत्यार्थी के साथ सैकड़ों बच्चे ’सुरक्षित बचपन’ भारत का संदेश देते हुये लोगों का बच्चों के प्रति जागरूक किया।
कैलाश सत्यार्थी ने मां गंगा का पावन तट...
अब राधिका आप्टे स्क्रिप्ट लेखन में
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिमरन' में कंगना ने लेखन का काम किया था। अब एक और अभिनेत्री फिल्म लेखन के मैदान में आ रही है। राधिका आप्टे को लेकर खबर है कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट लिखी है और इससे जुड़ी दूसरी खबर ये है कि अनुराग कश्यप इस स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने के लिए राजी हो गए...
सलमान की नई फिल्म का नाम- खान
सलमान खान की नई आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान के बड़े बहनोई अतुल अग्निहोत्री (सलमान की बड़ी बहन अल्वीरा के पति) 2019 में सलमान के साथ नई फिल्म शुरु करेंगे। इस फिल्म के निर्देशन के लिए अली अब्बास जाफर का नाम आगे है, जिन्होंने...
23वां छठ महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय
ऋषिकेश, सार्वजनिक छठ पूजन समिति ऋषिकेश ने त्रिवेणी घाट पर 23वां छठ पूजा महोत्सव 24 से 27 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने देते हुए बताया कि कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 25 अक्टूबर को विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक...
अवैध खनन मामले में ट्रक जब्त
चमोली के थाना गोपेश्वर द्वारा शुक्रवार रात में गश्त के दौरान की जा रही वाहनों की चैकिंग के दौरान एक ट्रक को अवैध खनन कर पत्थर ले जाते हुए पकड़ा जिसे जब्त करते हुए वाहन चालक पर मामला पंजीकृत किया गया है।
गोपेश्वर के थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की रात को जब वे गश्त के दौरान वाहनों की चैकिंग...
पहली बार खेल महाकुंभ में होगा आनलाइन पंजीयन
देहरादून, प्रदेश में इस बार आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ-2017 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में अगले दो-चार दिनों में पंजीयन का विकल्प भी उपलब्ध हो जाएगा।
युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रशांत आर्य ने सभी जनपदों के युवा कल्याण अधिकारियों से जनपदों में खेल...
पत्रिका की प्रिंटिंग प्रेस की जगह मिला कम्प्यूटर सेंटर
रुड़की, प्रिंटिंग प्रेस के नाम पर फर्जी घोषणा पत्र तैयार करने के आरोप में पुलिस ने गणेशपुर निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चावमंडी निवासी कुलदीप मोहन ने गंगनहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गणेशपुर निवासी वीरेंद्र धीमान ने मकतूलपुरी में एक बंद प्रिंटिंग प्रेस के नाम का गलत तरीके...
कैंसर पेशेंट में जागरूकता लाने के लिए निकाली रैली
कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने और कैंसर पेशेंट्स के प्रति संवेदना जगाने के लिए ऋषिकेश में भावी डॉक्टर्स ने एक जन जागरूकता रैली निकाली।
14 अक्टूबर को वर्ल्ड पैलिएटिव केयर एंड हॉस्पिस डे के रुप में पूरे विश्व भर में मनाया जाता है जिसमें कैंसर की अंतिम स्टेज पर आने वाले रोगियों के लिए एक विशेष प्रकार की...


























































