Page 1507

दवा की दुकानों पर मारे छापे, मिली खामियां

हरिद्वार, जिलाधिकारी दीपक रावत ने मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान डीएम रानीपुर मोड़ स्थित आर्या मेडिकल स्टोर पहुंचे। यहां उन्हें कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। दुकान का लाइसेंस भी जिस शख्स के नाम पर था, उस शख्स के स्थान पर वहां दूसरा व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाता नजर आया। जिलाधिकारी दीपक रावत ने पुराना रानीपुर मोड़ स्थित आर्या...

सड़क की गुणवत्ता की खुली पोल

पिथोरागढ, 42 करोड़ की लागत से सुधारी गई थल-पिथौरागढ़ मार्ग की गुणवत्ता की पोल अब खुलने लगी है। तीन रोज पूर्व हुई हल्की बरसात में ही कई स्थानों पर हॉटमिक्स बह गया और सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर गया। इस सड़क की जांच रिपोर्ट पिछले चार माह से धूल फांक रही है। 55 किलोमीटर लंबी थल-पिथौरागढ़ सड़क में...

सीनियर सिटीजन सेल का गठन

एसएसपी, देहरादून ने समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपने थाना/चौकी क्षेत्र में किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान अपने क्षेत्र में रहने वाले सिनियर सिटीजन के घऱों को चिह्नित कर उनके नाम व फोन नम्बरों की सूची बना लें। अौर यह भी चेक करे कि वे अपने परिवार के साथ निवास कर...

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली का सीएम ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान भवन में उर्वरकों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी) प्रणाली का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को डीबीटी के माध्यम से उर्वरक एवं उर्वरक डीलरों को पीओएस मशीन का वितरण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, "उत्तराखण्ड उन पांच राज्यों में शामिल है जहां पर आज डीबीटी...

सांसद खंडूरी ने 119 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकापर्ण

चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं गढ़वाल सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने जनपद चमोली की पीएमजीएसवाई के तहत 119 करोड़ 5 लाख, 25 हजार की लागत से बनी एवं निर्मित होने वाली 19 मोटर मार्गों व पांच पुलों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जनपद की जिन योजनाओं को लोकापर्ण किया गया, उनमें कुनार...

नगर निगम क्षेत्र के 65 पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण

हरिद्वार,  नगर निगम एवं एचआरडीए के प्रयासों से जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के 65 पार्कों का सौंदर्यकरण होगा। शहर भर के पार्कों की कायापलट की जाएगी। बदहाल पड़े पार्कों की दशा बदलने की इस कदम से उम्मीद जगी है। न्यू हरिद्वार कॉलोनी के पार्क का बुरा हाल है, पार्क में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा...

जल्द होगी भूमि घोटाले की सीबीआई जांच भीः अजय भट्ट

Ajay bhatt
रुद्रपुर- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देर सबेर ही सही एनएच 74 में हुए मुआवजा घोटाले की सीबीआई जांच जरूर करेगी। कहा कि सरकार ने एसआईटी को भंग नहीं किया है और एसआईटी सीबीआई जैसी तेज गति से घोटाले की जांच कर रही है। एक खास मुलाकात में श्री भट्ट ने कहा कि आमतौर पर सीबीआई...

केसरी में अक्षय के साथ कैटरीना

खबर मिल रही है कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पार्टनरशिप में शुरु होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में अक्षय के साथ फिर से कैटरीना कैफ की जोड़ी काम कर सकती है। इस फिल्म में पहले सलमान खान भी पार्टनर थे, लेकिन बाद में वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। ये फिल्म...

फिरंगी की दुआ मांगने शिर्डी पंहुचे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में वे शिर्डी पंहुचे, जहां साईं के दरबार में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने फिल्म की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर औसत रेस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशक कपिल के...

मीडिया के सामने आई इत्तेफाक की टीम

इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'इत्तेफाक' के लिए मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रमोशन के लिए अलग रणनीति अपनाने की घोषणा की थी। करण जौहर ने कहा था कि चूंकि ये मर्डर मिस्ट्री है, इसलिए इस फिल्म के सितारे मीडिया के साथ सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं करेंगे। प्रिंट...