भूमि पर कब्जा पाने के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग
चमोली जिले के घाट विकासखंड के मोठा गांव के बुजुर्ग भूमि पर कब्जा पाने के लिए राजस्व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी छह माह से उन्हें आश्वासन देकर टरका रहे हैं। अब ग्रामीण ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विकासखंड घाट का सुदूरवर्ती गांव मोठा गांव के 76 वर्षीय कुंवर सिंह विगत छह माह से अपने...
शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के विरोध में चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिली है। हरियाणा से लायी जा रही अवैध 96 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर की 24 केन के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन भी सीज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि चमोली...
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से प्रोपर्टी डीलर की मौत
हरिद्वार, शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत उत्तरी हरिद्वार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में हरियाणा के एक प्रॉपर्टी डीलर की उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। मृतक अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार आया था। प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमारअपने साथी रणवीर, प्रदीप और दिनेश के साथ हरिद्वार आया था। अनिल यहां उत्तरी हरिद्वार के सुखधाम आश्रम में...
पर्यटन स्थल गुच्चु पानी में प्लास्टिक वर्जित
राजधानी देहरादून के पर्यटन स्थल गुच्चु पानी में अब पानी की बोतल, कुरकुरे, लेज, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री के उन पैकेटों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसमें प्लास्टिक का रैपर लगा होगा। यह निर्देश मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने कैम्प कार्यालय में गुच्चु पानी पर्यटन स्थल डीएमसी की बैठक दिए। बैठक...
सोलहवां पार उदास उत्तराखंड
प्रदूषण की मार से कराह रहे देश को अपने पहाड़ों, नदियों, जंगलों और हिमनदों से पुरसुकून बनाने के बावजूद उत्तराखंड खुद ठंडी उदासी की चादर में लिपटा हुआ है। उत्तराखंड को अलग राज्य बने सोलह साल पूरे हो गए मगर यहां के मूल निवासियों में इसका कोई उत्साह ही नहीं है। अलबत्ता राज्योत्सव का सरकारी तामझाम और प्रभु वर्ग...
17 साल, 8 मुख्यमंत्री और विकास की राह देखता उत्तराखंड
उत्तराखंड आज अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। पहाड़ी राज्य की कल्पना से बने उत्तराखंड को 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके को काट कर बनाया गया था। राज्य बनाने के लिये एक लंबा और कड़ा संघर्ष उत्तराखंड के लोगों को करना पड़ा। आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्यभर में 13 ज़िलों में तरह...
कालाधान जमा करने वाले खातों पर आयकर की नजर
देहरादून। नोटबंदी के दौरान खातों में कालाधान जमा करने वालों पर अब आयकर का शिकंजा कसने वाला है। विभाग अब तमाम ऐसे संदिग्ध खातों को शॉटलिस्ट करने का काम कर रहा है। विभाग ने तकरीबन 3500 खाताधरकों को नोटिस जारी किया है।
आयकर के रडार पर हजारों खाते
मंगलवार को हर तरह की रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि (खातों के...
जल संस्थान का वसूली लक्ष्य 66.25 करोड़, अभियान तेज
देहरादून। पानी के बिलो को लेकर डूब चुके 16 करोड़ रुपये का जल संस्थान अब आखिरी बार जनरल ऑडिट कराएगा। यदि अब भी ये चार हजार दो सौ ग्यारह परिवार अपने ठिकानों पर नहीं मिले और इन्होंने जल संस्थान का बकाया दर्ज नहीं किया तो जल संस्थान इस रकम को बोगस डिमांड में डालने पर विचार करेगा। वहीं, जल...
एक और किसान की मौत
उधमसिंह नगर जिले में एक और किसान ने आत्मदाह की राह पकड़ ली, बैंक के कर्ज और सीबीआइ जांच के दोहरे दबाव में बाजपुर क्षेत्र के एक किसान ने खुदकशी कर ली। परिजनों ने जहर खाकर जान देने का दावा जरूर किया है, लेकिन किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को नहीं...
डीपी सिंह के लिए कोर्ट के बाहर खुफिया पुलिस
रुद्रपुर-एनएच 74 मुआवजा घोटाले में एसआईटी ने पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। मंगलवार को सादा कपड़ों में एसआईटी व खुफिया विभाग की टीम जिला एवं सत्र न्यायालय में घेराबंदी किए रही। एसआईटी को यह सूचना मिली थी कि डीपी सिंह आज समर्पण के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक पीसीएस अफसर समेत आठ लोगों की...


























































