बैलून नेटवर्क सिस्टम वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड
(पिथौरागढ़), मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ के चीन व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को संचार सुविधा के लिए जनवरी से बैलून नेटवर्क सिस्टम को शुरू कर दिया जाएगा। इस सिस्टम को शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भारत-नेपाल की सांझी संस्कृति के प्रतीक जौलजीवी मेले के शुभारंभ के मौके पर...
विरोध के बाद बैकफुट पर दून विश्वविद्यालय
दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद अध्यक्ष निष्कासन के बढ़ते विरोध के चलते विवि प्रशासन ने निष्कासन को स्थगित कर दिया है। छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के बाद विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया। विवि के कुलसचिव ने इसकी पुष्टि की।
छह माह के लिए किया था निष्कासित
दून विवि छात्र परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान को एक पुराने आरोप में विवि...
भ्रष्ट्राचारियों को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर प्रदेश के विकास को पूरी तरह से बाधित कर रही है।
मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश में चारो तरफ विकास ठप पड़ा है लेकिन सरकार...
कार्बेट और राजाजी पार्क के गेट सैलानियों के लिए खुले
सैलानियों के लिए कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के दरवाजे बुधवार से फिर खोल दिये गये। मानसून सीजन के लिए 15 जून को बंद हुए दोनों पार्कों के गेट आज खोल दिए गए।बुधवार सुबह वन अधिकारियों ने पूजा करने के बाद राजाजी में गेट खोला। इसके साथ ही 10 गाड़ियों में 25 सैलानियों का दल पार्क की सैर करने...
सीएम ने किए 57.98 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ
जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला के जौलजीवी में आयोजित जौलजीवी मेला एवं विकास प्रर्दशनी-2017 के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री को 57.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कुल 27 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया।
मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी कीं। बलुवाकोट डिग्री कॉलेज में आगामी...
संविदा कर्मियों को राहत, मिलेगा समान वेतनःहाईकोर्ट
नैनीताल, हाई कोर्ट ने परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन देने के मामले में प्रबंध निदेशक को फैसला लेने के आदेश पारित किए हैं। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पंजाब सरकार बनाम जगजीत सिंह के फैसले के आलोक में संविदा चालक-परिचालकों को न्यूनतम वेतनमान देने को कहा है।
मुख्य...
आठ घण्टे की कडी मशक्कत के बाद मिली बच्ची
रुद्रपुर, तीन माह के बच्चे के अपहरण कांड के बाद बरामदगी तक भले ही पुलिस की किस्मत साथ दे रही हो, लेकिन जिस तरह से घटनाएं घट रही हैं, उससे यह तो तय है कि अपराधिक गतिविधियां करने वाले शांत नहीं हैं। जो पुलिस के लिए एक डी चुनौती है, इस बरामदगी के बाद आरोपी महिला के अलावा उसका...
जुआ खेलते दल को दबोचा, लाखों बरामद
रुद्रपुर, शहर के एक होटल में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 1.95 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस जुए के धंधे के संचालन में शहर...
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में आएगी नज़र
नब्बे के दशक की सुपरहिट जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को 17 साल बाद एक बार फिर उनके प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। यह जोड़ी इंदर कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के सिक्वल ‘टोटल धमाल’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म को अगले साल 2018 में दीपावली के मौके पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही...
निशंक का गुजरात चुनाव में कमल खिलाने का दावा
ऋषिकेश, जैसे जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनैतिक पार्टियां यहाँ अपनी जीत का दावा करती थक नहीं रही है। गुजरात से लौटे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आगामी चुनाव में जीत दर्ज़ करने की हुंकार भरी है, उन्होंने बताया की गुजरात चुनाव में एक बार फिर मोदी मैजिक देखने को मिलेगा।
आपको बता दे की गुजरात चुनाव...


























































