साइबर अपराध का प्लेटफार्म बन रहा सोशल मीडिया
(देहरादून) सोशल मीडिया पर अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, इससे भी ज्यादा चिंताजनक यह है कि साइबर अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अख्तियार कर लोगों को अपना शिकार बना हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो इसी साल नौकरी और लॉटरी जिताने के नाम पर 55 लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। जबकि एटीएम को आधार...
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे
(पौड़ी) देवभूमि उत्तराखण्ड के गढ़वाल का द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार में बिगड़ती यातायात व्यवस्था एवं बढ़ते अपराध को देखते हुए कोतवाली पुलिस कोटद्वार के द्वारा शहर के मुख्य मुख्य स्थानों एवं मार्गो पर बीईएल के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
शहर के मुख्य मार्गो पर बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को देखते हुए पिछले काफी समय...
राज्य और ऊर्जा निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार से
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले 23 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 से 30 नवम्बर तक राज्य कर्मचारी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कार्यबहिष्कार करेंगे। वहीं, शुक्रवार को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह और महामंत्री प्रदीप कोहली ने सचिवालय में प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी से वार्ता की। इसमें 27 नवम्बर को मुख्य सचिव...
होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी
हरिद्वार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में शराब पीने आए दो युवकों की मस्ती पर एक चोर ने पानी फेर दिया। युवक होटल के कमरे में मस्ती करते रहे और होटल के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर चम्पत हो गया। पीड़ित पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिस को होटल के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज में चोर...
जोशीमठ से अॉल वेदर रोड को न जोड़ने पर स्थानीय लोगों ने निकाला जुलूस
बद्रीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव जोशीमठ में ऑल वेदर रोड को न जोड़ने के विरोध में शुक्रवार को जोशीमठ वासियों ने बाजार बंद कर जुलूस प्रदर्शन किया।
ऑल वेदर रोड जोशीमठ से 18 किमी पहले ही हेलंग से सीधे मारवाड़ी जोड़े जाने के विरोध में जोशीमठ के स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने...
हाईकोर्ट की निगरानी में हो एनएच घोटाले की जांचः हरीश रावत
रुद्रपुर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एनएच 74 मुआवजा घोटाले की एसआईटी जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। कहा कि एनएचएआई के अफसरों को जांच के दायरे से बाहर रखना सवाल खड़े कर रहा है। श्री रावत ने कहा कि उन्होंने ही मुख्यमंत्री रहते कमिश्नर को मौखिक रूप से एनएच घोटाले की जांच के निर्देश...
नौनिहालों को अंडा खिलाना शिक्षकों को पड़ रहा भारी
(विकासनगर) नौनिहालों को पौष्टिक आहार के तौर पर मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा खिलाना गुरु जी को भारी पड़ रहा है। विभाग द्वारा विद्यालयों को पांच रुपये प्रति अंडे की दर से एक माह का बजट मुहैया कराया जा रहा है, जबकि बाजार में इन दिनों प्रति अंडा सात रुपये की दर से बिक रहा है। ऐसे में...
उर्वशी रौतेला को मालडिव्स में मिला ”फ्यूचर फेस ऑफ दि ईयर अवार्ड”
मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल वर्ल्ड, मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी उर्वशी रौतेला की कामयाबी की फेहरिस्त में एक और खिताब जुड़ गया है। अबकि बार उर्वशी को मालदीव में आयोजित फ्यूचर फेस ऑफ द ईयर-2017 के खिताब से नवाजा गया है।
मालदीव एसोसिएशन आफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर (मटाटो) की ओर से आयोजित...
राजकुमार राव को मिला 11वें एपीएसए में बेस्ट एक्टर का अवार्ड
ब्रिसबेन में आयोजित 11वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड (एपीएसए) में राजकुमार राव को फिल्म 'न्यूटन' के लिए बेस्ट अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म को बेस्ट स्क्रीन प्ले के अवार्ड से नवाजा गया जिसको न्यूटन के निर्देशक अमित ने रिसीव किया।
राजकुमार राव ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अवार्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए अपनी स्वर्गीय...
लाईसेंस के साथ अंगदान का भी भरना पडेगा फार्म
हल्द्वानी, अंगदान को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक्त अंगदान के इच्छुक लोगों से एक फॉर्म भरवाया जाएगा और उनके लाइसेंस कार्ड पर लिखा होगा कि 'मैं अंगदाता हूं'। ऐसा लिखे जाने से दुर्घटना की स्थिति में आसानी से और समय रहते उसका अंगदान करवाया जा सकेगा।
सड़क...


























































