सरकारी फीताशाही की भेंट चढ़ी मसूरी की ये सालों पुरानी परंपरा
जैसे जैसे उत्तराखंड में ठंड बढ़ रही है वैसे ही सरकार और प्रशासन लोगों के कड़कड़ाती ठंड से बचाने के इंतजाम कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में ऐसा लग रहा है कि सालों से चला आ रहा एक समाजिक रिवाज़ इस साल लाल फीताशाही की भेंट चढ़ जायेगा। करीब 7000 फीट की ऊंचांई...
गंगोरी में अस्सी गंगा के ऊपर बना पुल ढहा, प्रशासन और बीआरओ वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा
(उत्तरकाशी)। गंगोत्री हाइवे के पास गंगोरी में अस्सी गंगा नदी के ऊपर बना बेली ब्रिज ढह गया है। इसके चलते कई गावों और छोटे क़स्बों का सम्पर्क देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। मुख्यालय से पाँच किमी दूर अस्सी गंगा के ऊपर आपदा में पुल बह गया था। इसके बाद बेली ब्रिज का निर्माण किया गया। इस पुल को तैयार...
यूरोपियन नर्सरी एक्ट की तर्ज पर तैयार होगा प्रदेश का नर्सरी अधिनियम, समिति गठित
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर नर्सरी अधिनियम बनाए जाने पर कवायद तेज हो गई है। इतना ही नहीं प्रदेश का नर्सरी एक्ट यूरोपियन देशों के नर्सरी एक्ट के आधार पर तैयार होगा। इसके लिए अन्य देशों के एक्ट का अवलोकन भी किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की अध्यक्षता...
नैनीझील के गिरते स्तर पर बढ़ी चिंता, मांगे सुझाव
अल्मोड़ा/देहरादून। नैनीझील के गिरते स्तर पर शासन चिंतित है। समस्या का जल्द समाधान करने के लिए अब शासन ने विशेषज्ञों व पर्यावरणविदों से भी सुझाव मांगे हैं। इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने शहर में अवैध रूप से वर्षा जल को सीवरेज में डालने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। करें।
बुधवार को मुख्य...
बस व डंपर की टक्कर
चौकी आशारोडी पर सूचना मिली कि एक रोडवेज बस व एक ट्रक डंपर की आरटीओ चेकपोस्ट के पास आपस में टकर हो गई है।
उक्त सूचना पर चौकी आशारोडी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बस ड्राइवर देवेंद्र को प्राइवेट वाहन से महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया तथा दोनों वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित...
आयकर विभाग का कोटा क्लासेस शिक्षण संस्थान पर छापा
हरिद्वार। मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली चर्चित संस्था कोटा क्लासेस पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अपर आयकर आयुक्त मोहन जोशी के नेतृत्व में देहरादून से आई टीम ने छापामार कार्रवाई की।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आयकर विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ रानीपुर मोड़ स्थित चर्चित कोचिंग संस्था कोटा...
भैसों को घर से चोरी करने पर दो गिरफ्तार
सुंदर सिंह राणा विकासनगर ने चौकी डाकपत्थर पर लिखित तहरीर दी की अज्ञात चोरों ने उसकी दो भैसों को घर से चोरी कर लिया है। सूचना पर चौकी डाक पत्थर पर मुकदमा अपराध संख्या 501/17 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिये क्षेत्राधिकारी विकासनगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, विकासनगर के निर्देशन ने टीम गठित की।
प्राप्त जानकारी...
मदूरई, हावड़ा सहित आधा दर्जन गाड़ियां घंटों लेट पहुंची दून
देहरादून। देहरादून आने वाली आधा दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची मदुरई देहरादून चेन्नई एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे तो हावड़ा उून साढ़े छह घंटे की देरी से बुधवार को दून पहुंची। जिस कारण यात्रियों व उसके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार को लंबी दूरी की कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से देहरादून...
जलभराव से शहर को नहीं मिल रही निजात
हरिद्वार। धर्मनगरी की सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार बारिश के दौरान यहां होने वाला जलभराव है। जिसका मुख्य कारण राजाजी टाइगर रिजर्व और भेल से आने वाला बरसाती पानी है। नुकसान को देखते हुए अब शासन-प्रशासन इस आने वाले बरसाती पानी की रोकथाम में जुट गया है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की पहल पर अब प्रशासन इस पानी को...
बियर बार के खिलाफ तहसील आ धमके बैजनाथ के ग्रामीण
बोगेश्वर। गरुड़ कत्यूर घाटी के बैजनाथ में बियर बार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। बियर बार के खिलाफ बैजनाथ के ग्रामीण तहसील कार्यालय आ धमके और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बैजनाथ में बियर बार खोला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बैजनाथ के पास डंगोली रोड में पुराने स्थान पर बियर...


























































