Page 1358

अपने-अपने अंदाज में लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत

देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लोंगों ने बड़े गर्म जोशी के साथ नव वर्ष 2018 का स्वागत किया और वर्ष 2017 को विदाई दी। 31 दिसम्बर को आखिरी पल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने पहले से ही शहर में कई जगहों पर गीत संगीत का खासतौर पर इंतजाम किया था। रात में युवाओं ने डीजे...

प्राधिकरण नए साल में ऋषिकेश को देगा सौंदर्य करण की सौगात

ऋषिकेश, यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नया साल 2018 मे ऋषिकेश पर्यटकों व नगरवासियों के लिए काफी बदल चुका होगा। इसके लिए हरिद्वार विकास प्राधिकरण सौंदर्यीकरण की दृष्टि से नई सौगात देने जा रहा है, जिस पर प्राधिकरण करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी कर चुका है। हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण के सचिव बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत...

नया साल मनाने राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर

हिमवीरों के साथ नए साल का जश्न मनाने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मातली कैंप का भी निरीक्षण किया था। साथ ही रात्रि विश्राम आइटीबीपी के गेस्ट हाउस में किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह गत शाम बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से आइटीबीपी के कैंप परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह आइटीबीपी...

पलायन को चुनौती दे रहा है उत्तरकाशी का ये होमस्टे और योगा केंद्र

उत्तराखंड से लगातार हो रहे पलायन को लेकर चिंतन तो बहुत होता है पर जमीनी स्तर पर माहौल उदासीनता का ही है।इस उदासीनता को एक युवा उत्तराखंडी ने चुनौती दी है। योग और साधना के लिए राज्य पूरक माना जाता है। ऐसे ही पलायन रोकने के लिए एक छोटी पहल की हैं उत्तरकाशी के 32 साल के युवा पियूष बनूनी...

दो वाहनों की टक्कर में आठ घायल

ऋषिकेश, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देहरादून से श्रीनगर स्थित धारी देवी के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती...

अब गैस सिलेंडर देंगे स्वच्छता का संदेश

देहरादून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्वच्छ भारत' मुहिम के चलते अब घर-घर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस कड़ी में सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर स्वच्छ भारत के पोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। दून में इसकी शुरूआत हो चुकी है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री को भी...

लापता बालक-बालिका बरामद

गोपेश्वर, चमोली जिले के एक गांव के भागे नाबालिक बालक व बालिका को पुलिस ने 15 घंटों के अंदर खोज निकाला है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के एक गांव से एक बालिका जो पेपर देने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर सांय तक जब घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन के बाद...

रेप के बाद हत्या के मामले में नया खुलासा, नहीं हुआ गैंग रेप

रेप
गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरी में सहपाठी की हत्या के आरोपी ने भी हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अब इस मामले में एक अन्य युवक व एक किशोरी की भूमिका की जांच कर रही है। घटना की रिपोर्ट बलात्कार एवं हत्या की धाराओं में दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र...

दून की छवि खराब कर रहे नशा तस्कर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शिक्षा का हब माना जाता है लेकिन अब यहां नशा और विभिन्न आपराधिक तत्वों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि पुलिस के आंकड़े इसकी गवाही कर रहे हैं। जिले में नशा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियां पुलिस के लिए आज भी चुनौती बनी हुई है। हालांकि देहरादून...

सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश होगा अग्रणीः सीएम

हल्द्वानी, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड को देश में अग्रणीय बनाया जाएगा। इसके लिए किसानों के आर्थिक विकास की दिशा में कई स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दुगनी होगी तो समूचा सूबा विकास की नई बुलंदियों को छूएगा। सीएम श्री रावत एमबी इंटर कालेज परिसर में...