राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
ऋषिकेश, ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला बना हुआ है। कराह रहे मरीजों और रोगियों के उपचार और देखभाल की समस्याएं गंभीर बनती जा रही है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल में जहां जीवनरक्षक औषधियों के लिए रोगियों को चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा मेडिकल स्टोर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के...
उसेन बोल्ट ने फुटबॉल क्लब के साथ किया करार
नई दिल्ली, दुनिया के सबसे तेज धावक की उपाधि से नवाजे गए व आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट ने एक फुटबॉल क्लब के साथ करार किया है।हालांकि उन्होंने क्लब का नाम नहीं बताया। क्लब के नाम की घोषणा वह मंगलवार को करेंगे।
बोल्ट ने ट्विटर पर 10 सेकेंड का एक वीडियो अपलोड कर इसकी...
त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय
ऋषिकेश। होली का त्योहार निकट आते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिठाइयों की दुकानों पर दिन-रात गुजिया तैयार करने का काम चल रहा है। विभाग की उदासीनता के चलते तीर्थ नगरी में अब भी कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं आई है, जबकि मिलावट का खेल धड़ल्ले से हो रहा है।
संबंधित खाद्य...
रंग बदलता मौसम का मिजाज होली पर्व को कर सकता है फीका
ऋषिकेश तीर्थनगरी में पल-पल बदलते मौसम के रंग होली के शौकीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ा रहे हैं। पर्व से जुड़े दुकानदार भी गड़बड़ा रहे मौसम के तेवरों से उलझन में है।
देवभूमि में शनिवार से मौसम के मिजाज ने अचानक से करवट बदली है। गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में रात भर कभी जमकर तो कभी थम-थम कर बारिश...
होली पर शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिया पुलिस गोष्ठी
देहरादून, आगामी होली के पर्व पर थाना क्षेत्राअंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिया संभ्रांत व्यक्तिय, जनप्रतिनिधि, भिन्न-भिन्न समुदाय के व्यक्तियों की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे 41 लोग सम्मिलित हुये। गोष्ठी में उपस्थित समस्त व्यक्तियों को होली के पर्व पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने एवं सांप्रदायिक जातिगत सद्भावना बनाए रखने की अपील की गई।
होली के पर्व पर नशीले...
टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज के छात्रों का जोरदार आंदोलन शुरू
मुंबई, मोदी सरकार के फैसले की वजह से पिछले चार दिनों से टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज के छात्रों की ओर से जोरदार आंदोलन शुरू है। लेकिन अभी तक सरकार और टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज की आखे नहीं खुली है। गौरतलब है की 21 फरवरी से टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज मुंबई के छात्रों ने इस धरना आंदोलन...
कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से उत्तराखंड को छला: सिन्हा
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए सोमवार को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के संकल्प के तहत 'भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा' (कार व दुपहिया वाहन रैली) का आयोजन किया।
'आप' पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्य अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में निकाली गयी 'भ्रष्टाचार मुक्ति...
जनसुनवाई कार्यक्रम में 70 मामले दर्ज
देहरादून, जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 70 शिकायतें व आवेदनपत्र दर्ज हुए। इनमें कुछ मामलों को डीएम ने मौके पर निस्तारित किया, डीएम ने अन्य शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को सन्दर्भित करते हुये समस्या के समाधान की सूचना आवेदक के प्रार्थनापत्र में अंकित मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।...
तस्कर महिला गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोपेश्वर। चमोली जिले के थाना कर्णप्रयाग पुलिस ने कालेश्वर से एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना कर्णप्रयाग के पुलिस ने बताया कि रविवार देर सायं को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जब कालेश्वर में छापेमारी की तो एक महिला...
ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई
कोटद्वार/पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों और दुपहिया वाहनों पर फोन इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन ने अभियान चलाया।
रविवार को अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर संयुक्त चेंकिग की। इसमें पुलिस ने कुल 130 वाहनों से 26,800 रुपये...


























































