बाघ के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
रामनगर, तराई पश्चिम वन प्रभाग से सटे पूछड़ी गांव में गेहूं के खेत पर काम कर रहे एक ग्रामीण पर शुक्रवार की सुबह बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पूछड़ी निवासी गोविंद सिंह, उनकी बहू गीता...
चार धाम यात्रा किराये में हुई 18 फीसदी की वृद्धि
हरिद्वार, उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिये धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों के ठहरने के लिये हरिद्वार के होटल और धर्मशालायें सुसज्जित कर ली गई है। इसी के साथ श्रद्धालुओं को चार धाम के दर्शनों के लिये भेजने वाली...
आपदा के समय बचाव कार्यों पर ड्रोन से रहेगी नजर
गोपेश्वर, भूस्खलन व भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील चमोली जिले में आपदा एवं खोज बचाव कार्यों के लिए अब ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया जाएगा। इसका सफल परीक्षण जिला मुख्यालय में शुक्रवार को किया गया।
चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा अकसर होती है। विशेषकर भूकंप और भूस्खलन व बरसात के समय दुर्घटनाओं के मध्यनजर बचाव व खोज की...
कोठियालसैण के पास मलबा बन सकता है खतरे का सबब
गोपेश्वर, चमोली से जिला मुख्यालय गोपेश्वर को जोडने वाला हाईवे कोठियालसैण के समीप चट्टानी भाग से आये मलवे से खतरे का सबब बना है यदि मलवे का ट्रीटमेंट न किया गया तो वह कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है।
चमोली से गोपेश्वर मुख्यालय के दस किमी की सडक पर कोठियालसैण के समीप चट्टानी भाग से मलवा सडक पर आ...
अन्ना समर्थकों ने त्रिवेणी घाट पर जलाई मोमबत्तियां
ऋषिकेश, समाजसेवी अन्ना हजारे के अनशन के चलते केंद्र सरकार की ओर से उनकी सभी मांगों को मान लिए जाने पर उनके समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। इस दौरान त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती कर मोमबत्तियां जलाई।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने समाजसेवी अन्ना हजारे की 11 सूत्रीय मांगों पर लिखित मंजूरी दी। अन्ना हजारे समर्थक...
बदरीनाथ जानेवाली गाडू घड़ी यात्रा 7 अप्रैल को नरेन्द्रनगर से करेगी प्रस्थान
ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर राजमहल से 7 अप्रैल को प्रात:काल भगवान बदरीनाथ विशाल के महाभिषेक के लिये जानेवाली गाडू घड़ी (तेलकलश) यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा। इसी दिन गाडूघड़ी यात्रा शायंकाल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम धर्मशाला रात्रि प्रवास को पहुंचेगी, 8 अप्रैल को यात्रा मुनकीरेती ( ऋषिकेश)प्रवास करेगी। उल्लेखनीय है कि राजमहल में पिरोये गये...
आरोप लगाने से पहले अपने गिरेवान में झांके कांग्रेस : भट्ट
(देहरादून) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान व कांग्रेस के समय की अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए जा रहे क़दमों से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और वे अनर्गल बयान दे रहे हैं।
भट्ट ने कहा कि "कांग्रेस शासन के समय...
क्राइम: एटीएम के जरिये महिला के खाते से उड़ाए 65 हजार रुपये
(देहरादून) थाना मसूरी क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से एटीएम के जरिये 65 हजार रुपये उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार को महिला ने मसूरी थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार छिरिंग कुंकी पत्नी लोबसंग थर्चिंग निवासी तिब्बतन होम्स फाउंडेशन, हैप्पी वैली, मसूरी...
गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए पांच राज्यों को निर्देश
ऋषिकेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत गंगा बेसिन में आने वाले 5 राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि वह औद्योगिक कचरा बहाने वाली सभी इंडस्ट्री को यह सुनिश्चित कराएं कि शिवराज शोधन प्लांट एसटीपी से शोषित शोधित पानी को दोबारा इस्तेमाल करें। गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए पीसीबी को आदेश...
निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल
(देहरादून) उत्तराखंड इन दिनों हड़ताली प्रदेश बना हुआ है। जिसके चलते सरकार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले बेरोजगार युवा, फिर मेडिकल के छात्र और अब निजी स्कूल के प्रबंधकों ने भी उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को NCERT पाठ्यक्रम विरोध में निजी स्कूल प्रबंधकों ने देहरादून के गांधी पार्क में...


























































