अब उत्तराखण्ड विधानसभा में हर महीने की 21 तारीख को होगा योग
देहरादून, उत्तराखण्ड विधानसभा में अब प्रत्येक माह की 21 तारीख़ को विधानसभा परिसर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से करवाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विचार-विमर्श के बाद प्रत्येक माह की 21 तारीख़ को विधानसभा परिसर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह...
दुनिया को जोड़ने का माध्यम है योगः पीएम
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफआरआई मैदान, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल डाॅ.कृष्णकान्त पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय राज्य आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक, आयुष मंत्री हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, संतों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआरआई मैदान...
INS तरुणी की कमान संभाले वाली लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी पहुँची ऋषिकेश
'मन में विश्वास,लक्ष्य हों पक्के
तो एक दिन होंगे तेरे सारे सपने सच्चे
रुको मत, अभी तो ज़िन्दगी बाकी है
थको मत, अभी तो हौसलों की उड़ान बाकी है। '
ऋषिकेश, यह पंक्तियां सटीक बैठती है ऋषिकेश की वर्तिका जोशी पर जिसने नौसेना के आईएनएस तरुणी पर सवार होकर कैप हॉर्न पर राष्ट्रीय तिरंगे को लहरा कर देश का नाम रोशन किया। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका...
वैभव वालिया बने इंडियन नेशनल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वैभव वालिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वालिया की नियुक्ति आज यहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांघी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव ने की।
केशव यादव ने आज जारी नियुक्ति...
योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी में बही योग की गंगा
ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के मौके पर योग की राजधानी के नाम से विख्यात अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश पूरी तरह योगमय नजर आई। धर्मनगरी में सूर्योदय के साथ योगाचार्यों से लेकर यात्रियों और श्रद्धालु तक सभी योग की धारा में बहते दिखे। तीर्थ नगरी की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर यूआईपीएस व गंगा सभा...
खड़ी स्कूटी में लगी आग
रुड़की। रुड़की में कलियर अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचने तक स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी।
रुड़की में मेन बाजार के पास सुबह करीब दस बजे एक युवक फल खरीदने स्कूटी से पहुंचा था। युवक अपनी स्कूटी सड़क किनारे...
उप चुनाव: दोनों सीटों पर बीजेपी का लहराया परचम
रूड़की। हरिद्वार जिले में दो सीटों पर हुए जिला पंचायत उप चुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर विजय हासिल की है। मानकपुर आदमपुर में सुभाष वर्मा एवं जमालपुर में शशि देवी निर्वाचित हुई हैं।
मानकपुर आदमपुर उप चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की बीच कांटे की टक्कर रही। पहले राउंड से बढ़त बनाकर चले सुभाष वर्मा तीसरे और चौथे...
पीएम को ज्ञापन देने जा रहे वनाधिकार आंदोलनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। वनाधिकार आंदोलन से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गुरुवार सुबह जुलूस का तरह प्रधानमंत्री से मिलने जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में वनाधिकार आंदोलन के बैनर तले राज्य के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने चौथे अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर दून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योग कार्यक्रम स्थल...
इस बार ज्यादा श्रद्धालु आ रहे बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड
गोपेश्वर। गत वर्षों तक जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर बडे-बडे केंद्रीय मंत्री बदरीनाथ, केदारनाथ आये इस बार बडे-बडे वीआईपी बदरीकेदार के दर्शन के लिए कम आये हों पर आम श्रद्धालुओं की बदरी-केदार समेत चारों धामों में उपस्थिति और श्रद्धा देखते ही बन रही है। कपाट खुलने से लेकर अब तक की संख्या ने रिकार्ड बना दिया है।
बदरीनाथ में मंगलवार...
योग दिवस: देहारदून से लेकर देश और दुनिया के हर कोने में मना योग का जश्न
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि से दुनियाभर के योग प्रेमियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के पर्वत- वायु भी योग के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा...


























































