पांच साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार
(गंगोलीहाट) पिथौरागढ़ तहसील के पोखरी गांव से पांच साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। बच्चे का शव घर से दो किमी दूर मिला। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
घटना शनिवार की देर सायं की है। पोखरी गांव निवासी राकेश रिंकू की बीते दिनों दिल्ली में शादी हुई थी। शादी के बाद दूल्हा, दुल्हन सहित...
मोटर मार्गों और स्ट्रीट लाइटों के लिए विस अध्यक्ष ने की लाखों की घोषणा
ऋषिकेश। जोगीवाला माफी क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए आंतरिक मोटर मार्गों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये धनराशि देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जोगीवाला माफी में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को यह घोषणा की।...
कांवड़ यात्रा से पूर्व सड़कें व नहर पटरी मार्ग ठीक करने की मांग
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा से पूर्व हाईवे, शहर की सड़कें व नहर पटरी मार्ग ठीक करने की व्यापारियों ने सरकार से मांग की है। व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर व्यापारियों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहाकि प्रदेश सरकार...
सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे 26 जून से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
अफ्रीकी द्वीप-समूह देश सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे कल से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक आगामी 26 जून को राष्ट्रपति डैनी फॉरे 11:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
सेशल्स के राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सेशेल्स देश के राष्ट्रपति इन दिनों भारत दौरे पर हैं। जिसके चलते...
अपने खोये प्राकृतिक सौंदर्य को वापस हासिल कर रहा है गंगोत्री नेशनल पार्क
"2007-2008 में जब से गंगोत्री नेशनल पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी रखी गई है तब से पार्क के जीव जंतुओं की प्रजातियों के जीर्णोद्धार में काफी इजाफा देखने को मिला है" ये कहना है उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन डीवीएस खाती का।
11,000 फुट की ऊंचाई पर बने औऱ 2390 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले भारत...
पुलिस कप्तान की मुहिम ला रही है रंग
ऋषिकेश। पौड़ी जनपद के पुलिस कप्तान जगत राम जोशी के दिशा निर्देश पर जनपद के तमाम थानों मे चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने थाना भवन व उसके आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष प्रदीप राणा के नेतृत्व मे रविवार को चले स्वच्छता अभियान में थाने में तैनात तमाम पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर समेत...
प्रदेश में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। कहीं बारिश और ओलावृष्टि तो कहीं बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने 25 और 28 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 और 27 को मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग विज्ञान केन्द्र देहरादून...
खदरी में हाथी के बाद अब गुलदारों की दहशत
ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्र खदरी खड़क माफ़ के खादर स्थित एक नवनिर्मित प्राइवेट स्कूल की सीमा के निकट शनिवार देर रात गुलदार की आमद से खदरी के ग्रामीण खौफजदा हैं।
गत दो माह से इस क्षेत्र में हाथियों ने मचा रखा था वहीं अब गुलदार के आंतक से ग्रामीण दहशत में है। जहां कई लोगों पर गुलदार ने हमला बोला वहीं...
अमित शाह ने सत्तर पूर्णकालिक विस्तारकों की बैठक में जीत के दिए मंत्र
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 70 पूर्णकालिक विस्तारकों में जोश भरते हुए कहा कि 'बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया' की तर्ज पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को अपने-अपने बूथों में जोड़ा जाए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की...
ऐसे नहीं जीते जाते मैदान शुरुआत से ही करनी पड़ती है मैदाने जंग की तैयारी
देहरादून, आलोचना करना बेहद आसान होता है लेकिन उन आलोचनाओं को दर किनारे करके लगातार चुनौतियों को पार करके लगातार सफलता के झंडे गाड़ना, यह आज की भाजपा की नियति सी बन गई है। विपक्ष में बैठा हर कोई छोटा-बड़ा नेता जब भी जबान खोलता है तो वह मोदी और अमित शाह पर निशाना साधाता है। यह नहीं देखता...

























































