उत्तराखंड में बनाए गए जिले के प्रभारी मंत्री
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। देहरादून के सुबोध उनियाल और हरिद्वार के सतपाल महाराज को इसकी जिम्मेदारी मिली है।
नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। अब प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिला योजना की बैठकें शुरू होने लगेंगी।
नियोजन विभाग...
आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास
देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।
योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज...
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग काे बंद करने का काउंटडाउन शुरू
योग नगरी में होने वाली रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत मानसून सत्र को देखते हुए 30 जून से 31 अगस्त तक गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि को बंद करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
लिहाजा गंगा की लहरों में राफ्टिंग के रोमांच के लिए अब दस दिन का समय ही शेष रह गया है। यदि...
सुरक्षा के नाम पर युवाओं और देश के साथ मजाक कर रही सरकार: प्रीतम सिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि युवाओं कि हित की बात करने वाली भाजपा सरकार अग्निपथ योजना लाकर रोजगार के नाम पर नमक छिड़कने का काम किया है। बिना संवाद के इतना बड़ा निर्णय लेना सुरक्षा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और योजना की वापसी...
चार धाम यात्रा: 21 लाख 93 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे धाम
अब तक चार धाम यात्रा शुरू होने के दिन से लेकर शनिवार सायं काल तक कुल इक्कीस लाख तिरानब्बे हजार दो सौ बहत्तर तीर्थयात्री सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ के अनुसार 18 जून सायं काल तक उत्तराखंड चार धाम तीर्थयात्रियों की संख्या 21,93,272 तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। 8 मई बदरीनाथ...
दून में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम सुहाना
देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश पड़ने से तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्यटन...
अग्निपथ के विरोध की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें : डीजीपी
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश करें और अगर कोई भी किसी प्रकास से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कर्रवाई करें।
कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी...
उत्तराखंड में अग्निपथ पर सड़क से लेकर सदन तक विरोध
उत्तराखंड में अग्निपथ योजना को लेकर सड़क से लेकर सदन तक विरोध देखने को मिला। सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन में अग्निपथ को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने कागज के टुकड़े उछाले। इसके बाद सदन से वाकआउट किया।
सत्र के आखिरी दिन अग्निपथ को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस...
अग्निपथ योजना : सरकार ने इस साल भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष की
अग्निपथ योजना को लेकर केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। सरकार ने योजना के लिए अधिकतम उम्र सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। अब 23 वर्ष की उम्र तक के युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सरकार ने उम्र की यह सीमा केवल इस साल के लिए बढ़ायी है। अभी तक...
कैलाश गहतोड़ी बने वन विकास निगम के अध्यक्ष
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष बने हैं। कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी से इस्तीफा दिया था। इस सीट पर मुख्यमंत्री धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।
गुरुवार को सचिव नितेष कुमार झा ने कैलाश गहतोड़ी की नियुक्ति के आदेश जारी किए। कैलाश गहतोड़ी ने आदेश के बाद...


























































