यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा को बड़ा झटका

0
313
यमुनोत्री
File

विधानसभा चुनाव-2022 का घमासान चरम पर है। इस चुनाव में कई हॉट सीटें हैं, जिन पर बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इन सबसे अलग यमुनोत्री विधानसभा सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण युवा दीपक बिजल्वाण हैं। 70 विधानसभाओं में सबसे युवा उम्मीदवार दीपक बिजल्वाण ने महज 36 साल की उम्र में राजनीतिक दिग्गजों को चौंका दिया है।

दीपक ने यमुनोत्री विधानसभा में एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी, देहरादून प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल और यमुनोत्री से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बिजल्वाण के नेतृत्व में ने कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

भाजपा से नाराज भंडारी ने यमुनोत्री विधानसभा से 28 जनवरी को निर्दलीय नामांकन कराया था। भंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस का जहां फायदा पहुंचेगा वहीं भाजपा ने यमुनोत्री विधानसभा से एक जमीनी नेता खोया है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़़ गई हैं।

जगवीर भंडारी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से 2012 में भाजपा के टिकट से चुनाव भी लड़ा था। तब उन्होंने 10 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका प्रभाव भी अच्छा है। भंडारी के कांग्रेस ज्वाइन करने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

जगबीर भंडारी कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक बिजल्वाण की राह आसान हो गई है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यमुना घाटी से दीपक बिजल्वाण को अब और मजबूती मिलेगी, जिससे उनकी जीत की राह आसान होती चली जाएगी।

जबकि भाजपा को इससे बड़ा नुकसान होगा। इतना ही नहीं अब तक जो खुलकर दीपक के पक्ष में नहीं आ रहे थे। वो कांग्रेसी नेता भी खुलकर सामने आने लगे हैं। इससे माहौल कांग्रेस के पक्ष में बनता नजर आ रहा है। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अतोल रावत , कांग्रेस नेता निर्मल चौहान, सुखदेव सिंह, चौहान मौजूद रहे।