कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

0
368
किशोर

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा से कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का कार्य में लिप्त पाए गए हैं।

कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने इसके आदेश जारी कर किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के साथ भाजपा नेताओं से मिलने को कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

देवेंद्र यादव ने जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को किशोर उपाध्याय कमजोर करने काम किया है। इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से से मिलते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से उनको भाजपा में जाने और कांग्रेस में उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।