देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच की मौत

0
509
झील
Representative Image
देहरादून, उत्तराखण्ड के गढ़वाल में देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप आज एक कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इस दु़र्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुःख व्यक्त किया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 देवप्रयाग-ऋषिकेश, सकनिधार के समीप गुरुवार सुबह  सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरने से दुघर्टना ग्रस्त हो गई। इसमें छह व्यक्ति सवार थे। घटनास्थल पर पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। चौकी ब्यासी व बचेलिखाल, राजस्व उपनिरीक्षक बचेलिखाल व भरपूर द्वारा खोज तथा बचाव का कार्य किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घायल के ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही मृतक परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।