केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में फिर बर्फबारी 

0
570
देहरादून,  मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के सभी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह बारिश हुई। हालांकि 10:30 बजे के बाद बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। चारधाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव व गर्म कपड़े का सहारा ले रहे हैं।
केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब व औली में हुई बर्फबारी से निचले इलाके सर्द की चपेट में है। पर्यटक नगरी मसूरी में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। ढाई हजार मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर हरिद्वार व उधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।