संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

0
505
देहरादून, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान और एसडीआरएफ के संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से रवाना किया। यह दल हर्षिल घाटी में हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को फतह करेगा। इस चोटी को अब तक कोई पर्वतारोही फतह नहीं कर पाया है।
इस अभियान के तहत सयुंक्त टीमों द्वारा हर्षिल वैली में स्थित हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को लगभग एक सप्ताह के भीतर फतह किया जाएगा। इस अनाम चोटियों को अभी तक पर्वतारोहियों ने फतह नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतारोही दलों को पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म और अच्छे पर्यावरण के लिए जाना जाए। हमें इसके लिए लगातार अपने प्रयास जारी रखने होंगे।