हरिद्वार और उधमसिंह नगर में शीतलहर के आसार

0
793
Representative Image

देहरादून, उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी हवा हाड़ कंपाने वाली साबित हो रही है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा यातायात के लिए मुसीबत बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए (येलो अलर्ट) चेतावनी जारी किया है।

राज्य मौसम विभाग विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, “अभी प्रदेश में मौसम करवट लेगा। इस दौरान बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद में शीतलहर की संभावना है। राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह से धूप खिली है जिससे ठंड से थोड़ी राहत है।