नौवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, वैन चालक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

0
1025
Crime,Loot
Representative Image

(देहरादून) थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक नौवीं की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने अपनी डायरी में एक लड़के को मृत्यु का जिम्मेदार बताया है। इस संबंध में परिजनों ने थाना प्रेमनगर में एक तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को थाना प्रेमनगर में रविंद्र सिंह नेगी पुत्र दलवीर सिंह नेगी निवासी ठाकुरपुर, उमेदपुर, प्रेमनगर ने एक तहरीर दी की उनकी पुत्री दून प्रेसीडेंसी से पढ़ाई कर रही थी। वह नौवीं की छात्रा थी। जिसने मंगलवार को जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतका के कमरे से एक डायरी मिली जिसमें मृतका ने अपनी मृत्यु के जिम्मेदार एक लड़के को बताया है।

मृतका के परिजनों ने मृतका के स्कूल में वैन चालक अमन पुत्र मुकेश निवासी श्यामपुर प्रेमनगर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।