धूमधाम से मनाई भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 131वीं जयन्ती

0
724

रुद्रपुर। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 131वीं जयन्ती जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों एवं पंत की मूर्ति स्थापना स्थलों पर पंत की मूर्ति एवं चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पंत जयन्ती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई।
मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में आयोजित हुआ, जहां पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह सहित कलक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को पं. पंत के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पंत की कर्म स्थली नैनीताल व उधमसिंह नगर रही है। उन्होंने कहा इस तराई को बसाने तथा पंतनगर विश्वविद्यालय की नीव रखने मे इनका महत्वपूर्ण योगदान है। पंत ने काशीपुर से पहली वकालत शुरू की थी और वे काशीपुर मे बार एसोसिएशनके अध्यक्ष रहे। नैनीताल, अल्मोडा व उधमसिंह नगर मे इनके द्वारा विकास कार्य कराये गये। उन्होंने कहा पंतजी की बहुत उंची सोच थी उनकी सोच से प्रदेश को आगे बढाना है। उन्होने कहा हमे उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह षाह ने कहा महापुरूशो का जन्म दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उन्होंने जो मार्ग दिखाया है उसका अनुश्रवण करना है। अपर जिलाधिकारी ने पं0 पंत द्वारा किये गये सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समानता स्थापित करने में भी पंत जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा उप जिलधिकारी युक्ता मिश्रा ने भी पंतजी की जयन्ती पर पंतजी द्वारा किये गये समाज सुधार व विकास पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर एसएलओ एनएस नबियाल, उत्तम सिंह चैहान, तहसीलदार अमिता शर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डा अनिल शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।