कोरोना भी एक प्राणी, उसे जीने का अधिकार: त्रिवेंद्र सिंह

0
339
त्रिवेंद्र

बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल लंबे समय से पार्टी के लिये परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस बयान के बाद अब इस फहरिस्त में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम जुड़ गया है। रावत ने कोरोना महामारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, “कोरोना भी एक जीव है, उसे भी जेने का अधिकार है और हम उसके पीछे पड़ गये हैं।”

दरअसल, उनसे कोरोना संक्रमण के संबंध में एक सवाल किया गया था। उन्होंने जवाब दिया कि कोई नहीं कह सकता है कि आगे क्या स्थिति क्या होगी। जब वह दिल्ली से इलाज करा कर लौट रहे थे, तब भी उन्होंने मीडिया से कहा था कि एक दार्शनिक पक्ष यह है कि वायरस भी एक प्राणी है। हम भी एक प्राणी हैं, हम अपने आपको ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। वह प्राणी भी जीना चाहता है, उसे भी जीने का अधिकार है। हम उसके पीछे लगे हुए हैं। वह बचने के लिए रूप बदल रहा है और बहरूपिया हो गया है। इसलिए हमें इस वायरस से दूरी बना कर चलना पड़ेगा। वह भी चलता रहे, हम भी चलते रहें। हमें अपनी चाल तेज रखनी होगी, ताकि हम उस वायरस से आगे निकल सकें।