मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही भीड़ को पुलिस ने रोका

0
438
Police stopped people protesting against cm
देहरादून। किट्टी के नाम पर करोड़ों की लूट करने के आरोपितों की पेशी की सूचना पर भारी संख्या में पीड़ित न्यायालय परिसर में जमा हो गए और उन्होंने आरोपितों को अपने हवाले करने की मांग की। जिसके बाद आरोपितों की अगली तारीख निर्धारित हो जाने के बाद नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। जिन्हें हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरीकेटिंग कर रोका। पीड़ितों तथा पुलिस के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे लोगों में व्यापक आक्रोश है।
घंटाघर एमडीडीए काम्पलेक्स में एक दम्पत्ति किट्टी संचालन करता था। क्षेत्र की महिलाओं ने उनके किट्टी में करोड़ो रुपये जमा किए थे। जब किट्टी का भुगतान आना था उस समय आरोपित दंपत्ति किट्टी की राशि लेकर फरार हो गए। कई दिनों बाद छह जून को कुछ पीड़ित महिलाओं ने उन्हे राजपुर रोड के एक रिसार्ट में घेर लिया गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस किट्टी संचालक को कोतवाली लाई जहां पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को आरोपितों की न्यायालय में पेशी थी। जिससे पीड़ित महिलाओं का न्यायालय परिसर में जमघट लग गया। पुलिस की चैकसी व आरोपितों की दूसरी तारीख लग जाने से गुस्साई भीड़ ने फिर मुख्यमंत्री आवास कूच का मन बनाया। जहां उन्हे हाथीबड़कला बैरिकेंटिंग पर ही रोक दिया। इस बीच पीड़ित महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई, लेकिन मामले को सुलझा लिया गया।