बद्रीनाथ हाईवे मायापूर और लामबगड़ में बंद
चमोली जनपद में सोमवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण बद्रीनाथ हाईवे मायापूर गडोरा के समीप पहाड़ी से मलबा आ जाने के कारण 20 मीटर तक बाधित हो गया है।
वहीं, लामबगड़ में भी भूस्खलन के कारण पिछले 48 घंटे से हाईवे बाधित चल रहा है।
चमोली में हो रही भारी वर्षा के कारण मायापूर गडोरा के पास पहाड़ी...
नीलकंठ महादेव पर जल चढ़ाने आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
लक्ष्मण झूला थानांतर्गत नीलकंठ महादेव पर जल चढ़ाने आए हरियाणा से एक व्यक्ति की ह्रदय गति रुक जाने के कारण अचानक मौत हो गई।
लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार शिवकुमार पुत्र दयानंद ग्राम पिचोलिया थाना करनाल हरियाणा निवासी नीलकंठ जल चढ़ाने हेतु अपने अन्य साथियों के साथ आया था। वह पैदल रास्ते से नीलकंठ जा रहा था कि अचानक धांधला...
ऐतिहासिक फैसला: 3-2 के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार दिया
पांच जजों की संवैधानिक पीठ में से तीन जजों ने ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार दिया। जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस आरएफ नरीमन ने असंवैधानिक करार दिया जबकि चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस अब्दुल नजीर ने इसे संसद में कानून बनाने के लिए छोड़ा । मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की...
शराब विरोधी आंदोलन चलाने वाले दून में होंगे सम्मानित
उत्तराखंड प्रदेश नशाबंदी परिषद् द्वारा शराब बंदी आंदोलन चलाने वाले आंदोलनकारियों एवं संगठनों को देहरादून में सितंबर माह में होने जा रहे एक सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तरकाशी जिले में शराब विरोधी आंदोलन चलाने वाले चारधाम विकास परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
परिषद् के अध्यक्ष जगमोहन...
इस साल सलमान के घर नहीं आएंगे गणपति
पिछले 15 सालों से लगातार सलमान खान के बांद्रा स्थित बंगले में गणपति की स्थापना होती आ रही है, जिसमें सलमान और उनका पूरा परिवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। 15 सालों में यह पहला ऐसा साल होगा, जब इस बार सलमान के घर गणपति की स्थापना नहीं होगी।
इस साल गणपति की स्थापना सलमान की छोटी बहन अर्पिता...
यहां कंकड़ में बसते हैं शंकर, मिला प्रमाण
उत्तराखण्ड को देव भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। कहते हैं यहां कंकर में शंकर बसते हैं...यही वजह है कि कि देव भूमि के आंचल में ना जाने कितने ही एसे पौराणिक स्थल है जो गुमनामी में है मगर जब ये रहस्य खुलता है तो एसे परिणाम सामने आते हैं जो सभी को दंग कर देते हैं।अल्मोडा जिले के...
डोडीताल के लिए महाराष्ट्र के श्रद्धालु रवाना
डोडीताल के गणेश मंदिर में महाराष्ट्र के चार श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालु 25 अगस्त को गणेश महोत्सव के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर पुण्य के प्रतिभागी बनेंगे। सोमवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसपी ददनपाल और नगरपालिका बाड़ाहाट अध्यक्ष जयेंद्री राणा ने संयुक्त रूप से...
‘नशा, पैसा, ताकत, डर के नाम पर चल रही छात्र राजनीति’
पैसे और ताकत के दम पर चुनाव जीतने की जद्दोजहद, शराब की बोतलें लेकर सड़कों पर हुड़दंग, आपस में मारपीट, व्यापारियों से उगाही और प्राचार्य के साथ हाथापाई पिछले कुछ सालों में छात्र राजनीति की यही तस्वीर रही है। दून के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तस्वीर बिलकुल साफ है। ये चुनाव किसी भी एंगल से एमपी और...
छात्र-छात्राओं ने बनाए 20 खगोलीय दूरबीन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ते हुए छात्र-छात्राओं ने पांच दिवसीय खगोलीय दूरबीन निर्माण कार्यशाला में भाग लिया। 17 अगस्त से 21 तक चले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने 20 टेलीस्कोप तैयार किए। जिसमें 10 देहरादून संभाग के बच्चों ने एवं 10 दिल्ली संभाग से आए छात्र छात्राओं ने तैयार किए।
कार्यशाला...
हादसे के बाद मंगलवार से फिर पटरी पर दौड़ेगी उत्कल एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के खतौली में शनिवार को भीषड हादसे का शिकार होने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार से एक बार फिर से पटरी पर दौड़ना शुरू करेगी।
पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि रेलगाडी संख्या 18477/18478 पुरी-हरिद्वार-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार को पुरी से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। वहीं इसकी वापसी सेवा 25...


























































