Page 1540

दीपावली नहीं मनाएंगे अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। बच्चन परिवार से जुड़े सूत्रों ने इसकी वजह बताई है कि इस साल ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णाराज राय के सम्मान में बच्चन ने ये फैसला किया है, जिनका इस साल 18 मार्च को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दीवाली पर बच्चन परिवार अपने बंगले...

जीटीवी पर नए लोगो के साथ चार नए शो

जीटीवी ने 25 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर हाल ही में मुंबई में आयोजित एक समारोह में चैनल ने नया लोगो लांच किया और इसी मौके पर चैनल की ओर से चार नए शोज शुरु करने की भी घोषणा की गई। जीटीवी के नए लोगो के साथ आज लिखेंगे कल की टैगलाइन जोड़ी गई...

कोतवाली पहुंची फूड सेफ्टी टीम ने भरा खोये का सैंपल

रुद्रपुर- कोतवाली पुलिस ने डीडी चौक पर हल्द्वानी जा रही एक बस से तकरीबन तीन क्विंटल खोया लावारिस हालत में बरामद किया है। सूचना पर पहुंची फूड सेफ्टी टीम ने खोये का सैंपल भर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। सैंपल की कार्रवाई के बाद खोया हल्द्वानी के होटल स्वामी को सौंप दिया गया है। चौकी बाजार की पुलिस के एसआई...

ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने की खुदखुशी

काशीपुर, एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। काशीपुर-काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या 54303 बुधवार दोपहर देर होने के कारण करीब 12 बजे निकली। इस दौरान आइटीआइ थाना...

धांधलीः  बीमा के पैसों के लिए गोलमाल

जसपुर के करनपुर निवासी संजू सिंह  की मौत पांच अक्टूबर 2015 को हो गई थी। कुछ दिन बाद गांव के ही ओंकारदीप सिंह  संजू का बीमा कराकर उसके बेटे अमित कुमार को मोटी रकम दिलवाने की बात कही। इसके लिए उसने मृतक का आधार कार्ड, फोटो व अन्य कागजात ले लिए। उनका गढ़ीनेगी स्थित जिला कोआपरेटिव बैंक शाखा में खाता...

त्योहार पर आग के हवाले हुई इलेक्ट्रानिक की दुकान

रामनगर, कोतवाली के समीप नंदा लाइन में आधी रात के बाद इलेक्ट्रोनिक्स की एक दुकान में आग लग गई। रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने चंद्रशेखर पपनै की इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान...

दीपावली पर लौटा माटी के दीयों का दौर

ऋषिकेश, दीपावली पर्व से पूर्व बुधवार को नगर में दीयों की रिकार्ड बिक्री हुई। पिछले 10 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सर्वाधिक दीए बिके, जिससे दीया विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। इसे सोशल मीडिया का प्रभाव कहें या स्वदेशी भावना। कारण जो भी हो, लेकिन सुखद तथ्य यह है कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष दीपावली...

दीपावली के उल्लास में डूबा उत्तराखंड

पूरा राज्य दीपोत्सव के उल्लास में डूबा नजर आ रहा है। समूचा राज्य रोशनी से जगमग है तो बाजार पूरी तरह पैक। दून में दीपावली का रंग यूं तो धनतेरस से परवान चढ़ गया था, लेकिन बुधवार को यह और गहरा नजर आया। छोटी दीपावली पर बुधवार को खरीदारी के लिए मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। शाम के वक्त तो पलटन बाजार समेत...

इस दीपावली रखे अपना खास ख्याल

देहरादून,  दीपावली रोशनी और उल्लास का पर्व है, शोर और धुएं का नहीं। त्योहार मनाइए, पर अपनी सेहत, सुरक्षा और दूसरों को अनदेखा करके नहीं। यह दीयों को जगमग करने का त्योहार है। सभी कड़वाहट को मिटाकर अपनों के गले मिलने, बड़ों से आशीष लेने का दिन है। इसे पटाखों के शोर में गुम न होने दें। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ....

दीपावली के मौके पर 108 सेवा अलर्ट

108 आपातकालीन सेवा प्रबंधन ने दीपावली के अवसर पर अपनी सभी टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। दीपावली के मौके पर प्रदेश में 108 आपातकालीन सेवा अलर्ट रहेगी। 108 आपातकालीन सेवा के स्टेट हेड मनीष टिंकू ने बताया कि 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस टीम व इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर में तैनात कर्मियों को अनावश्यक रूप से अवकाश पर...